रूस के मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में तीन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साइबरपीस का प्रतिनिधित्व


डिजिटल सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर रेजिलिएंस के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रखे विचार
रांची : डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य के निर्माण की दिशा में साइबरपीस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। 18 से 20 नवंबर 2026 तक रूस के मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साइबरपीस का प्रतिनिधित्व किया गया। इन मंचों का मुख्य उद्देश्य उभरती तकनीकों, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) और डिजिटल विश्वास को मजबूत करने के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना रहा।
18 नवंबर को मॉस्को में XIII साइंस + बिज़नेस कांग्रेस में भागीदारी करते हुए उभरती तकनीकों का पूर्वानुमान लगाने, नवाचार को मजबूत करने और देशों के तकनीकी भविष्य को सुरक्षित बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए।19 नवंबर को मोस्को एविशन इंस्टिट्यूट में आयोजित XIII इंटरनेशनल ऐरोस्पेस Science वीक के दौरान “फॉरेकास्टिंग द थ्रेट होरीज़न ” विषय पर प्रस्तुति दी गई। इसमें एआई आधारित साइबर खतरों, भविष्य में संभावित डिजिटल चुनौतियों की पहचान, प्रेडिक्टिव साइबर सिक्योरिटी और राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने की आवश्यकता पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

वहीं, 20 नवंबर को सेंट पीटर्सबर्ग के ऐतिहासिक मारिइंस्की Palace में आयोजित ब्रिक्स इंटरनेशनल युथ विमेंस फोरम में “द साइबरपीस जनरेशन : ब्रिक्स युथ बिल्डिंग डिजिटल ट्रस्ट ” विषय पर संबोधन दिया गया। इस दौरान ब्रिक्स देशों के युवाओं की डिजिटल विश्वास, जिम्मेदार तकनीकी उपयोग और सुरक्षित साइबर वातावरण के निर्माण में भूमिका को रेखांकित किया गया।
इन तीनों अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साइबरपीस की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि डिजिटल भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी नवाचार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग, युवाओं की भागीदारी और साइबर जागरूकता भी बेहद आवश्यक है।








