मामला निजी अस्पताल संचालक से मरीज को राहत दिलाने का
लोक सेवा समिति ने आईएमए के स्टेट सेक्रेटरी डॉ.प्रदीप कुमार सिंह के प्रति किया आभार व्यक्त
रांची। झारखंड की ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश इकाई के राज्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जाने-माने समाजसेवी मोहम्मद नौशाद खान ने डॉ. सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा है कि निजी अस्पताल प्रबंधकों को मरीजों का आर्थिक शोषण नहीं करने की सलाह दिया जाना आईएमए की सराहनीय पहल है।
निजी अस्पताल संचालक द्वारा इलाज के एवज में मनमानी राशि वसूले जाने के मामले में शिकायत प्राप्त होने पर डॉ.सिंह ने त्वरित संज्ञान लिया और मरीज को राहत दिलाई, यह पीड़ित मानवता के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।
नौशाद खान ने कहा कि यह सर्वविदित है कि कुछ निजी अस्पताल संचालक बेहतर चिकित्सा सुविधा और इलाज के नाम पर मरीजों से काफी राशि ऐंठ लेते हैं। कुछ निजी अस्पताल प्रबंधकों द्वारा तो मानवीय संवेदनाओं को भी तार-तार कर दिया जाता है। मरीजों के परिजनों की आर्थिक स्थिति से बेपरवाह बेखौफ होकर इलाज के एवज में भारी-भरकम राशि वसूल ली जाती है। मरीज के परिजन इस हालात में नहीं होते कि निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठा सकें।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि निजी अस्पताल मनमानी न कर सकें और मरीजों का आर्थिक शोषण बंद हो।
गौरतलब है कि बीते दिन राजधानी के टाटीसिल्वे स्थित स्वर्णरेखा अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के इलाज के दौरान ऑक्सीजन चार्ज के एवज में अस्पताल प्रबंधन ने 28200 रुपए वसूल लिए थे। इस मामले में जब परिजनों ने आईएमए के स्टेट सेक्रेटरी डॉ.प्रदीप कुमार सिंह से संपर्क करते हुए उनसे मदद मांगी, तो उन्होंने अविलंब इसे गंभीरता से लेते हुए उक्त अस्पताल प्रबंधक से संपर्क कर मरीज को राहत दिलाई। डॉ.सिंह की पहल पर अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन चार्ज के एवज में ली गई राशि में से दस हजार रुपए लौटा दिया।

You Might Also Like
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...
मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब के नाम पर हो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना : तनवीर अहमद
रांची, 30 जुलाई।सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का स्वागत करते...
مدینہ ٹریولس علماء کرام کی قیادت میں عمرہ کی خدمات فراہم کرنے والا ایک معتمد ادارہ ہے مولانا الیاس مظاہری
سرزمین تاراناکھو بسگی میں عظیم الشان زیارتِ حرمین شریفین کانفرنس کا انعقاد بسگی تاراناکھو( گریڈیہ ): گزشتہ شب بسگی تاراناکھو...








