Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

ग्रामीण विकास में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की भूमिका अहम: सुबोधकांत सहाय

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला पूर्व केंद्रीय मंत्री से जताया आभार


जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले जनप्रतिनिधि रहे हैं सुबोधकांत: चंद्रदीप कुमार

विशेष संवाददाता
रांची। झारखंड राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार (16मार्च) को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से एचईसी परिसर स्थित उनके आवास पर मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने श्री सहाय के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर श्री सहाय ने कहा कि पंचायत सचिवालय सहायकों की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार/प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं।
ग्रामीण विकास को गति देते हुए गांव की अर्थव्यवस्था सुधारने में भी पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की अहम भूमिका होती है।


उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक विगत कई माह से अपने लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत थे।
उनकी मांगो के प्रति झारखंड सरकार ने भी संवेदनशीलता से विचार करते हुए सकारात्मक पहल की और पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की सभी मांगें पूरी हुई।
श्री सहाय ने पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे राज्य सरकार के जनहित में बनी कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में जुटे रहने की अपील की।
इस अवसर पर गौतम कुमार कुशवाहा, आशीष कुमार मिर्धा, दिलीप लोहरा, रमापति प्रमाणिक, दुर्गा चरण बारिक, आनंद कुमार बिट, साहिल अंसारी, प्रदीप साहू, संजय नायक, तस्लीम अंसारी, बबलू हजम, शेख शकील अहमद, पशुपति लोहरा, अमित कुजूर, प्रकाश कुमार शाही, गंगा तंतु बाई, डोमिनिक कुजूर, जगन्नाथ महतो, एतवारी कुमारी, यशोदा देवी, उमा देवी, जूही कुमारी, सीमा कुमारी, विनीता कच्छप,पूजा कुमारी, गजेन्द्र मोहन सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Response