भाजपा से दिया त्यागपत्र, लिखा मैं पार्टी के कार्यकलाप से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूँ
सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा झारखण्ड
विषय:- पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के संबंध में,
सम्माननीय अध्यक्ष जी.
मैं पार्टी के कार्यकलाप से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूँ। यहाँ शोषित वंचित और प्रताड़ित समाज के लिए कोई हमदर्दी नहीं है, सिर्फ हिन्दू मुसलमान से सम्बंधित मुद्दों को बढ़ावा दिया जाता है। कहने को तो भाजपा के नेतागण भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हैं परन्तु ठीक इसके विपरीत संविधान के मूल भावना के खिलाफ जाकर कार्य करते हैं। इसीलिए सदियों से उपेक्षित और शोषित, दलित, आदवासी, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकार एवं आत्मसम्मान के खिलाफ जाकर धीरे धीरे इन सभी के संवैधानिक अधिकार आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। स्पष्ट है की प्रधानमंत्री मोदी जी सिर्फ एक चेहरा हैं. ऐसे में पार्टी का कार्यकर्ता बने रहना बिलकुल ही संभव प्रतीत नहीं होता है।
अतः सम्माननीय अध्यक्ष जी से आग्रह है की मेरे त्यागपत्र को स्वीकार किया जाए।
प्रतिलिपि
1. श्री कर्णवीर सिंह (प्रदेश संगठन महामंत्री)
2. श्री बाबूलाल मरांडी (विधायक दल नेता भाजपा)
3. श्री रघुबर दास (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा)
4. श्री दीपक प्रकाश (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा)
भवदीय
मो अजहर आलम
प्रदेश मिडिया प्रभारी
अल्पसंख्यक मोर्चा
भाजपा झारखण्ड

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर...
रांची जोन का तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा आज से, लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद
रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के लोग होंगे शामिल; जगह-जगह लगाए गए निःशुल्क सेवा शिविर, मेहमानों के इस्तकबाल में...








