Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

ओरमांझी से भी गुजरेगी राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, सफलता को लेकर बैठक

झारखंड में 804 किलोमीटर की यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी तय करेंगे:- डॉ राकेश किरण महतो

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता

रांची:- राँची जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता हेतु महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए एस.एस. स्टेडियम,ओरमांझी में प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक तैयारी बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी खरवार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो और जिला महासचिव सह प्रखण्ड प्रभारी गौरीशंकर महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने सभी को अवगत कराते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा नाम से शुरू हुई यह यात्रा संघर्षग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई और 15 राज्यों में 6713 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में झारखंड पहुंचेंगे। वे आठ दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे और इस यात्रा के दौरान लगभग 804 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। इस यात्रा की सफलता हेतु प्रत्येक गाँव से लोगों की सहभागिता करानी है। सभी को इस यात्रा के उद्देश्यों से अवगत कराना है। यह यात्रा वर्तमान दौर में प्रासंगिक और देश- काल और परिस्थिति के हिसाब से समय की मांग है। बैठक में सर्वसम्मति से यात्रा को ऐतिहासिक सफल बनाने और श्री राहुल गाँधी जी का पारम्परिक तरीके से जोरदार स्वागत करने का निर्णय लिया गया। इस यात्रा में रांची जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लाखों लोगों को शामिल करने का लक्ष्य लेकर प्रचार-प्रसार को व्यापक तरीके से करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि हम सबों के आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी के झारखंड आगमन पर और खासकर रांची जिले की ओरमांझी क्षेत्र पर पहुंचने पर पूरे मुस्तैदी के साथ कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को भागीदारी सुनिश्चित करना होगा।

इसके लिए गांव-गांव में जन जागरण अभियान चला कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभी से प्रेरित करना होगा।इसकी जिम्मेवारी सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षगण, सभी पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पदाधिकारी को जिम्मा दिया गया। इस बैठक में अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश उरांव ने कहा कि यह न्याय यात्रा में देश के 140 करोड़ जनता के लिए वरदान साबित होगा। इस यात्रा का मुख्य मकसद आर्थिक,सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाना,मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना, संविधान की रक्षा करना इत्यादि है।

इस बैठक में पूर्व उप प्रमुख मुंतजिर अहमद रजा, रमेश उरांव, सुरेश साहू, प्रेमनाथ मुंडा, सफीउल्लाह अंसारी, हरिप्रसाद यादव, श्रीमन ओझा, हरिमोहन महतो, शिव टहल नायक, सुधा देवी, राम टहल महतो, रशीद अंसारी, मुबारक अंसारी, रमेश चंद्र उरांव, बाबूलाल महली, बलराम बेदिया, तौहीद आलम, मोबिन अंसारी, जय नारायण सिंह, सोहराय महतो, लक्ष्मी देवी, रहीम अंसारी, राजीव रंजन मुंडा जेठू मुंडा, काशीनाथ पहान, सत्यनारायण साहू, सुखराम पहान, सोहन गंझु, सुनील सिंह, नीलांबर खरवार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्तागण शामिल थे।

Leave a Response