इंजीनियर सज्जाद आलम के पिता अब्दुस सत्तार डोरंडा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ी भारी भीड़


90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुए शहर के कई गणमान्य लोग
रांची:(आदिल रशीद) एनआरआई इंजीनियर सज्जाद आलम के पिता जनाब अब्दुस सत्तार का 90 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। बुधवार को डोरंडा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनकी नमाज-ए-जनाजा अहले हदीस के मौलाना कौसर ने पढ़ाई। जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर मरहूम को खिराज-ए-अकीदत पेश की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

अब्दुस सत्तार पंजाब स्वीट के पीछे स्थित हैदरी अपार्टमेंट में अपने बेटे इंजीनियर सज्जाद के साथ रहते थे। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। अपने पीछे वह चार बेटे और तीन बेटियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पिता के इंतकाल पर इंजीनियर सज्जाद आलम ने गहरे दुख का इजहार करते हुए कहा कि आज हमारे सिर से पिता का साया उठ गया। उन्होंने बताया कि उनके वालिद नमाज और रोजे के पाबंद तथा दीनदार इंसान थे।
मरहूम के इंतकाल पर डॉ असलम परवेज, डीआईजी नौशाद आलम, जामिया हमदर्द के एसएस अख्तर, डॉ. साजिद, डॉ. अजीत, प्रोफेसर डॉ. शाहनवाज कुरैशी, डॉ. एकम कुमार और डॉ. उत्कल समेत कई लोगों ने गहरे दुख का इजहार किया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जनाजे में पत्रकार आदिल रशीद, प्रोफेसर डॉ. शाहनवाज कुरैशी, अरशद शमीम, शाहीन जावेद, डॉ. जमील, मो. तंजीम, इंजीनियर सज्जाद आलम, मो. सोहेल, मो. आमिर, मो. बंटी और रहमान अंसारी, आफताब आलम, मूसा वार्षी, शिबली रहमान, इस्माइल, आरिज, मंजर, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।









