All India NewsBlog

इंजीनियर सज्जाद आलम के पिता अब्दुस सत्तार का निधन, कल डोरंडा कब्रिस्तान में होगी दफन

Share the post

इंजीनियर सज्जाद आलम के पिता अब्दुस सत्तार का निधन, कल डोरंडा कब्रिस्तान में होगी दफन

रांची: इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। इंजीनियर सज्जाद आलम के पिता जनाब अब्दुस सत्तार का 90 वर्ष की उम्र में आज इंतकाल हो गया। वह पंजाब स्वीट के पीछे स्थित हैदरी अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी नमाज-ए-जनाजा 28 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। इसके बाद डोरंडा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मरहूम अब्दुस सत्तार पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे चार बेटे और तीन बेटियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पिता के इंतकाल पर इंजीनियर सज्जाद आलम ने गहरे दुख का इजहार करते हुए कहा कि आज हमारे सिर से पिता का साया उठ गया। उन्होंने बताया कि उनके वालिद नमाज और रोजे के पाबंद तथा दीनदार इंसान थे।

वहीं, डॉ. असलम परवेज ने भी अब्दुस सत्तार के इंतकाल पर गहरे दुख का इजहार किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की।

शोक व्यक्त करने वालों में डीआईजी नौशाद आलम, जामिया हमदर्द के एसएस अख्तर, डॉ साजिद, डॉ अजीत, प्रोफेसर डॉ शाहनवाज कुरैशी, डॉ एकम कुमार, डॉ उत्कल, पत्रकार आदिल रशीद, समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Response