All India NewsBlog

चान्हो के लापुर में इज्तेमा की तैयारियां जोरों पर, पंडरी अंजुमन इस्लामिया के 200 से ज्यादा लोगों ने की खिदमत

Share the post

चान्हो : चान्हो प्रखंड के बलसोकरा हल्का के लापुर बस्ती में होने वाले अज़ीमुश्शान इज्तेमा को लेकर पूरे इलाके में खुशी की लहर है।

इज्तेमा गाह में खिदमत के लिए अंजुमन इस्लामिया पंडरी के जिम्मेदारों की अगुवाई में लगभग 200 से ज्यादा बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग लापुर इज्तेमा गाह पहुंचे और बढ़-चढ़कर खिदमत को अंजाम दिया।

खिदमत में लगे नौजवानों के जज्बे को देखकर हर किसी के दिल में खुशी थी। मौके पर अंजुमन इस्लामिया पंडरी के लोगों ने कहा कि नौजवानों की इस मेहनत और लगन का बेहतरीन बदला अल्लाह तआला जरूर देगा।

इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया पंडरी के जिम्मेदार हाफिज अब्दुल अजीज ने कहा कि अपने-अपने गांव, शहर, टोला, मोहल्ला और इलाके से जहां कहीं से भी लोग आकर खिदमत को अंजाम दे रहे हैं और आखिर तक देते रहेंगे, उन तमाम लोगों को अंजुमन इस्लामिया पंडरी की तरफ से तहे दिल से मुबारकबाद पेश करते हैं।

मौके पर मौजूद प्रमुख लोग:
हाफिज अब्दुल अजीज, सदर हुसैन अंसारी, सेक्रेटरी जुल्फान अंसारी, अलहाज मास्टर मोहम्मद शमीम, सुलेमान मियां, हाजी एहसान मियां, मिस्टर मियां, तफज्जुल अंसारी, समाजसेवी जावेद अख्तर, डॉक्टर हनीफ, डॉक्टर तल्हा, डॉक्टर जुल्फिकार, मौलाना अबुल कलाम आजाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Response