Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

कुच्चु में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर मुखिया पूनम देवी को किया सम्मानित

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता,

राँची:- पंचायत सचिवालय कुच्चु में पूर्व उप मुखिया सह वार्ड सदस्य मुमताज आलम की अगुवाई में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से कुच्चु पंचायत की मुखिया पूनम देवी को सम्मानित किया गया। कुच्चु पंचायत की मुखिया पूनम देवी को राज्य सरकार की ओर से रांची जिला में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग ने सम्मानित कायकर्म आयोजित किया। मौके पर पंचायत के पूर्व उप मुखिया सह वार्ड सदस्य मुमताज आलम ने कहा कि मुखिया पूनम देवी कुच्चु पंचायत में बहुत ही बेहतर कार्य किए हैं और समाज को गति देने में अहम भूमिका निभा रही है। जनकल्याण से संबंधित योजनाओं को धरातल पर निस्वार्थ भाव से जन जन तक पहुंचाने में काफी जागरूक हैं। जिस पंचायत की मुखिया जागरूक होंगे उस पंचायत का विकास अवश्य होगा। सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया समुंदर पाहन, उप मुखिया संदीप कुमार, पंचायत समिति सदस्य जानकी देवी, परमिल उरांव, वार्ड सदस्य महेंद्र महतो, सोनी परवीन, प्रेम महली, सुनीता देवी, रेहाना खातून, गुलनाज परवीन, फिरोज अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Response