Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

राजद महिला प्रकोष्ठ का पलामू के छतरपुर में जनसंपर्क अभियान

महाठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं और झारखंड में विकास की गंगा बहाएं : रानी कुमारी

वरीय संवाददाता
रांची। राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ), की अध्यक्ष रानी कुमारी के नेतृत्व में पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मौiके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रानी कुमारी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने से ही राज्य का कायाकल्प संभव है। उन्होंने कहा कि आइएनडीआईए प्रत्याशी ममता भुइयां की जीत सुनिश्चित कराने के लिए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से लगातार जनसंपर्क अभियान जारी है। इस क्रम में बुधवार को राजद महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने छतरपुर में जनसंपर्क अभियान कर महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुइंया के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


रानी कुमारी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बनी कई जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा ने रद्द कर दिया है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
रानी कुमारी ने महागठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद भेजने की अपील की। इस अवसर पर धनंजय पासवान, रूना देवी सहित काफी संख्या में राजद महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Leave a Response