Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय व इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चांडिल में महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने चुनावी तैयारियों में जुट जाने का दिया निर्देश

विशेष संवाददाता
रांची/चांडिल। रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य, सविता महतो,राजद के अर्जुन यादव सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात महागठबंधन में शामिल दलों के पदधारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।


बैठक की अध्यक्षता झामुमो के जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो ने की।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में आगामी चुनाव में महागठबंधन का परचम लहराएगा। उन्होंने कांग्रेस, राजद व झामुमो कार्यकर्ताओं से महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया।


उन्होंने गठबंधन में शामिल सभी दलों के पदधारियों व कार्यकर्ताओं से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए काम करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रति झारखंड की जनता के विश्वास में वृद्धि हुई है। भाजपा से लोगों का मोह भंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में विजयी होने पर क्षेत्र में विकास का एक नया इतिहास बनेगा।


इस अवसर पर झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो नेत्री सविता महतो, राजद के महासचिव अर्जुन यादव, झामुमो नेता शुभेंदु महतो, पप्पू वर्मा, राजू चौधरी, गुरु चरण, सुबीर कुमार, राणा सिंह, जिप लाल सिंह मुंडा, सरवर आलम, मोहम्मद मोहसिन, वैजयंती बारी, एम अंसारी, तसलीमा मल्लिक, रजिया सुल्तान, सुकुमार गोराई, होली सिंह मुंडा, उपेंद्र गिरी, रुखैया खातून, अष्टमी रूपी दास सहित काफी संख्या में कांग्रेस, राजद व झामुमो के पदधारी और कार्यकर्ता सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Response