राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मिले नुरुल्लाह हबीब नदवी, झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा


नई दिल्ली के ऐवान-ए-गालिब ऑडिटोरियम में ‘लहू भी बोलता है’ पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान हुई मुलाकात, झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर विचारों का हुआ आदान-प्रदान
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐवान-ए-गालिब ऑडिटोरियम में आयोजित चर्चित पुस्तक ‘लहू भी बोलता है’ के विमोचन समारोह के अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह से प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर नुरुल्लाह हबीब नदवी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय माहौल में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई।
मुलाकात के दौरान विशेष रूप से झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक चुनौतियों, अल्पसंख्यकों से जुड़े सवालों तथा आम जनता के बुनियादी मुद्दों पर चर्चा हुई। नुरुल्लाह हबीब नदवी ने झारखंड की जमीनी परिस्थितियों और यहां के लोगों की अपेक्षाओं से सांसद संजय सिंह को अवगत कराया। वहीं, राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर दोनों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
इस मुलाकात को नुरुल्लाह हबीब नदवी ने सकारात्मक और सार्थक बताते हुए कहा कि देश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र की महत्वपूर्ण शख्सियतों से संवाद के जरिए झारखंड के जनहित से जुड़े मुद्दों को व्यापक मंच तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।








