राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेला: ऑर्गेनिक बास्केट के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़, जैविक उत्पादों से रुबरू हो रहे विजिटर्स


नंदिनी गिर फॉर्म्स के प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी
विशेष संवाददाता
रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी व सरस मेला में जैविक खेती से उत्पादित खाद्य पदार्थों का विश्वसनीय प्रतिष्ठान “ऑर्गेनिक बास्केट” के स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मेले के पांचवें दिन बुधवार को भी ऑर्गेनिक बास्केट के स्टॉल पर विजिटर्स की खासी भीड़ देखी गई। यहां नंदिनी गिर फॉर्म्स में उत्पादित खाद्य सामग्री की विशाल रेंज उपलब्ध कराई गई है। गिर गाय के दूध और इससे बने अन्य उत्पादों (दही, पनीर,घी, पेड़ा आदि) की अच्छी खासी मांग देखी जा रही है। इसके अलावा मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति भी लोगों का आकर्षण बढ़ा है।

इस संबंध में नंदिनी गिर फार्म्स की संचालिका एवं ऑर्गेनिक बास्केट की व्यवस्थापिका प्रख्यात चिकित्सक व महिला उद्यमी डॉ.मीनाक्षी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खादी व सरस मेला में ऑर्गेनिक बास्केट द्वारा लगाए गए स्टॉल पर प्रदर्शित किए गए जैविक उत्पादों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। विशेष कर नंदिनी गिर फार्म्स के प्रोडक्ट्स को लोग पसंद कर रहे हैं। जैविक उत्पादों के उपयोग के प्रति लोगों की अभिरुचि जगी है। डॉ.श्रीमती सिंह ने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं के अधिक उपयोग से उत्पादित अनाज,फल, सब्जियां आदि शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए जैविक उत्पादों का अधिक से अधिक सेवन करने की अपील की।
