Lohardga News

कांग्रेस लोहरदगा लोकसभा समन्वय समिति एनएसयूआई के संयोजक बने मुशर्रफ हुसैन

Share the post

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता,

राँची: आगामी लोकसभा चुनाव एवं भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए रांची लोकसभा समन्वय समिति के अध्यक्ष सईद आमिर हाशमी के निर्देशानुसार एनएसयूआई पूर्व रामगढ़ जिला कॉर्डिनेटर सह पूर्व प्रदेश संयोजक छात्र जोड़ो अभियान लोहरदगा जिला प्रभारी मुशर्रफ हुसैन को लोहरदगा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के एनएसयूआई संयोजक व रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र का एनएसयूआई सह संयोजक नियुक्त किया गया। रांची लोकसभा के संयोजकों ने बेहद आशा जताते हुए कहा कि एनएसयूआई छात्रों के बीच लोकसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु उपरोक्त संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों के अनुसार तथा समन्वय समिति के कार्य सूची के अनुरूप कार्यों का प्रारंभ करने एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के संदेश का व्यापक प्रचार प्रसार करें। साथ ही साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के रांची में आगामी प्रस्तावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए एवं प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी हेतु पूर्ण रूप से कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी नवनियुक्त लोकसभा संयोजक अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में ज्यादा छात्रों की सुनिश्चित करेंगे। वहीं मुशर्रफ हुसैन ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस जिम्मेवारी को पूर्ण रूप से निभाएंगे एवं आगामी लोकसभा चुनाव एवं राजनीतिक चुनौतियों का डटकर सामना करने में छात्रों की अहम भूमिका होगी।

Leave a Response