आपसी सौहार्द के साथ मनाए पर्व : मुफ्ती अब्दुल्लाह
रांची: मुस्लिम मजलिस उलेमा झारखंड के अध्यक्ष सह पथलकुदवा मस्जिद के खतीब हजरत मौलाना मुफ्ती अब्दुल्लाह अज़हर कासमी ने प्रेस बयान जारी कर लोगों से आपसी सौहार्द एवं एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने ने कहा कि बकरीद पर्व 29 जून को मनाया जाना है। सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का आदर एवं सम्मान करते हुए अपने-अपने हिसाब से त्योहार मनाएं। अपने खुशियों में दूसरो को शामिल करें। किसी एक व्यक्ति को भी तकलीफ न पहुंचे इसका ख्याल रखें। मुफ्ती अब्दुल्लाह अज़हर कासमी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपसी भाई-चारे और सौहार्द के वातावरण में व्यवधान पैदा करने की कोशिश करते हुए पाया जाए तो मुस्लिम मजलिस उलेमा झारखंड को बताएं उसपर कार्रवाई की जाएगी। हमारे नौजवान सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जाने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। बगैर जांच पड़ताल के कोई भी चीज को फारवर्ड न करें।

You Might Also Like
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...
मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब के नाम पर हो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना : तनवीर अहमद
रांची, 30 जुलाई।सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का स्वागत करते...








