बॉक्सिंग प्रतियोगिता 30 जून से 2 जुलाई तक खेलगांव रांची में
रांची 28 जून-रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वधान में एक संवाददाता सम्मेलन स्थानीय बॉक्सिंग हॉल खेलगांव रांची में आयोजित किया गया जिसमें विनय सिन्हा आयोजन समिति के सचिव सह अध्यक्ष रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं आनंद बिहारी दुबे सचिव झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन ने पत्रकारों को बताया कि आगामी 30 जून से 2 जुलाई तक रांची में 16वां राज्यस्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर बालक बालिकाओं का बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी जिलों से लगभग 200 बॉक्सिंग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत प्राप्त खिलाड़ीयों का चयन शिविर के उपरांत अरुणाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
आयोजन समिति के सचिव विनय सिन्हा ने कहा तैयारी पूरी कर ली गई है और 29 जून से विभिन्न जिलों के टीम खेलगांव रांची पहुंचेगी वही जेबीए सचिव आनंद बिहारी दुबे ने बताया इस प्रतियोगिता के लिए जेबीए के रेफरी और जज निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। एवं राष्ट्रीय रेफरी सुनीता एक्का भी रहेगी। इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से राजीव कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष जेबीए बलजीत सिंह बेदी उपाध्यक्ष जेबीए अजय मुकुल टोप्पो सचिव आरडीबीए गुलाम जावेद कोषाध्यक्ष आरडीबीए बीबी मोहंती द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जेएसएसपीएस उपस्थित थे।

You Might Also Like
राजधानी राँची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी का भव्य स्वागत राजधानी रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया
श्री मिश्रा के आवास पर विभिन्न संगठनों के द्वारा माला पहनाकर , चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया । श्री मिश्रा...
आई-हब स्टाट अप झारखंड फाउंडेशन 30 मई को आयोिजत करेगा एंत्रप्रेन्यो रयल कनेक्ट 3.0 – झारखंड का सबसे बड़ा स्टाट अप सम्मेलन
श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव करेंगे उद्घाटन; राराष्ट्रीय fनवेशक, प्रमुख संस्थापक एवं झारखंड सरकार होंगे एक मंच पर एकfत्रत...
लाइफ लाइन मेडिसिन हॉल में वर्षों से दे रहे हैं विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवा डॉ. एम.डी. हसनैन
कोरोना काल में मानवता की मिसाल बने डॉ. एम.डी. हसनैन और कम्पाउंडर मुख्तार खान ‘लालू’ रांची। राजधानी रांची के नाज़िर...
मक्का में फंसे झारखंड के आज़मीने हज की अपील पर अल्पसंख्यक आयोग का त्वरित एक्शन
विदेश मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की मांग रांची: हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में फंसे...









