All India NewsBlog

ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल न्‍यू ऑडी क्यू3

Share the post

रांची, जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने आज भारत में बिल्कुल नई ऑडी क्यू3 लॉन्च की। इस कॉम्पैक्ट लग्ज़री एसयूवी में 150 किलोवाट की पावर क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और डिजिटल लाइटिंग व आराम से जुड़ी कई टेक्नोलॉजी एक साथ दी गई हैं। टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन में डिजिटल स्टेज पैनोरमिक डिस्प्ले हेड-अप डिस्प्ले और सोनोस प्रीमियम साउंड सिस्टम है। नई ऑडी क्यू3 को छत्रपति संभाजीनगर के एसएवीडब्ल्यूआईपीएल प्लांट में असेंबल किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 51,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

कंपनी की सीनियर डायरेक्टर – सेल्स ओवरसीज, विक्टोरिया कॉफमैन-राइगर ने कहा, “आज का दिन ऑडी इंडिया के लिए बहुत अहम है और मुझे खुशी है कि मैं इस मौके पर यहां मौजूद हूं। बिल्कुल नई ऑडी क्यू3 का लॉन्च एक बड़ा पड़ाव है। ऑडी एजी के बोर्ड में सेल्स और मार्केटिंग के नए सदस्य मार्टिन सैंडर के यहां भारत में हमारे साथ होने से यह मौका और भी खास हो गया है। उनकी मौजूदगी से इस नए मॉडल की अहमियत के साथ-साथ यह भी पता चलता है कि ऑडी एजी के लिए एक उभरते बाजार के रूप में भारत लगातार अहम होता जा रहा है। भारत में लग्जरी का बाजार बदल रहा है। हम ऐसे प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और अनुभव देते रहेंगे, जिनमें हमारे ग्राहकों की आकांक्षाएं और हमारे ब्रांड का खास मिजाज झलके। ग्राहकों की महत्वाकांक्षाएं बढ़ रही हैं और उनके साथ उनकी उम्मीदें भी। ऑडी में हम चाहते हैं कि उनके साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिए हम पूरी तरह तैयार रहें।”

Leave a Response