मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने 16 से 20 दिसंबर का कम्बल वितरण का समापन


जरूरतमंदों की सेवा करना ही हमारी प्रथम प्राथमिकता: वंदना उपाध्याय
ओरमांझी: सेवा ही लक्ष्य है इस उद्देश्य के साथ मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक ट्रस्ट के ट्रस्टी अभिषेक कुमार जी के पिताजी स्वर्गीय चंद्र किशोर वर्मा जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरुप रांची (झारखंड) और मुजफ्फरपुर (बिहार )के विभिन्न सुदूर वर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक जरूरतमंदों के बीच कंबल गर्म कपड़े का वितरण किया गया। इस अभियान की शुरुआत 16 दिसंबर को ओरमांझी प्रखंड के चंद्रा बेड़ा गांव से की गई, जहां मुखिया सीमा तिर्की और उप मुखिया चंद्रा उरांव की उपस्थिति में स्थानीय ग्रामीण एवं वास्तविक जरूरतमंदों के बीच कंबल, गर्म कपड़े, मोजे, जैकेट, टोपी, शॉल आदि का वितरण किया गया। वही मुजफ्फरपुर बिहार में राहगीरों,एवं रिक्शा चालकों के बीच कंबल ,गर्म कपड़े एवं अप्पन पाठशाला के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
ट्रस्ट के ट्रस्टी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 16 से 20 दिसंबर तक पांच दिवसीय कंबल वितरण का कार्यक्रम संस्था द्वारा किया जाता रहा है जिसमें हमारा उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना है।
संस्था की सचिव सह समाजसेविका वंदना उपाध्याय ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए यह कहा कि अगर सभी की सहयोग नहीं मिला होता तो हम इतने बड़े अभियान का हिस्सा नहीं बन पाते। हमारी कोशिश रहती है कि हम सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर उनके जीवन का हिस्सा बनकर उनकी समस्याओं को समझे और उनके निवारण के लिए प्रयत्नशील रहे। हमारा यह कार्यक्रम ओरमांझी,भीठा बस्ती,डिबडीह बस्ती,कांके हथिया गोंदा बस्ती,बिहार और झारखंड के प्रत्येक क्षेत्रों में चलाया गया जिसका समापन 20दिसंबर को हथिया गोंदा बस्ती में कंबल वितरण के साथ किया जाएगा।
मुखिया रमेश चंद्र उरांव द्वारा ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की गई। सभी ग्रामीण और निवासी कंबल पा कर बहुत खुश हुए। स्थानीय निवासियों द्वारा संस्था के सदस्यों को काफी आशीर्वाद दिया गया तथा पुनः आने का आग्रह किया गया।निरंतर चल रहे इस अभियान में संस्था के सदस्यों के साथ साथ स्थानीय निवासियों ने भरपूर साथ दिया। कंबल वितरण के इस महा अभियान में अभिषेक कुमार मिंकु,शैलेंद्र सिंह,शोभा वर्मा,प्रियंका शर्मा,वंदना उपाध्याय,रिमझिम कुमारी,वैष्णवी, रिंकू सिंह, उपस्थित रहे।तथा संगीता चक्रवर्ती, अभिषेक आसू,शुभम सिंह,अनूप, लावण्या, स्नेहलता, रूपेश,जया कुमारी का भरपूर सहयोग मिला।
