All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में मत्स्य कृषकों को निदेशक ने किया संबोधित

Share the post

प्रशिक्षण पाएं, मछलीपालन कर आमदनी बढ़ाएं: डॉ.एचएन द्विवेदी

रांची। मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार,धुर्वा में शुक्रवार को निदेशक(मत्स्य) डाॅ.एचएन द्विवेदी ने मत्स्य कृषकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण द्वारा मत्स्य पालन में क्रांति लाई जा रही है। जिसे नीली क्रांति कहा जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत ही विभाग की योजनाओं का बेहतर लाभ उठाया जा सकता है। डॉ.द्विवेदी ने कहा कि तीन तरह के प्रशिक्षण मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में संचालित किये जा रहे हैं। इससे बायोफ्लाक के मत्स्य पालक, तालाब के मत्स्यपालक, रंगीन मछलीपालन की महिलाएं लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्र व राज्य सरकार की मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन के विभाग तत्पर है।


उन्होंने मत्स्य निदेशालय की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर काफी संख्या में मत्स्य कृषक उपस्थित थे। उक्त जानकारी मत्स्य निदेशालय के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।

Leave a Response