Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बने खुर्शीद हसन रूमी

प्रदेश अध्यक्ष ने 17 प्रवक्ताओं का किया मनोनयन

रांची: शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने 17 सदस्यीय प्रवक्ताओं का मनोनयन किया है। यह मनोनयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्य समिति के सदस्य और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे के अनुमोदन के बाद किया गया है। जिसमे झारखंड के सीनियर कांग्रेसी लीडर खुर्शीद हसन रूमी को प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा 16 और सदस्यों को भी प्रवक्ता बनाया गया है। जिनमें आभा सिन्हा, कमल ठाकुर, निरंजन पासवान, श्यामल सिंह, डॉ संजय सिंह, जगदीश साहू, शमशेर आलम, राजेन्द्र दास, शान्तनू मिश्रा, रियाजुल अंसारी, सोनल शांति उर्फ रिंकू तिवारी, जे़बा खान, डॉ. बिरसा उरांव, शकील अहमद अंसारी, कृत्तिका त्रिपाठी और ऋषिकेश सिंह शामिल हैं। खुर्शीद हसन रूमी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बनाए जाने पर मॉर्निंग ग्रुप पंचायत के अध्यक्ष अकील उर रहमान, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के महासचिव सैयद निहाल अहमद, जमीअतुल इराकीन रांची के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मन्नान, जामियतुल सिद्दीकीन केअब्दुल खालिक, समाजसेवी हाजी हलीम, समाजसेवी मोहम्मद नसीम, हारून रशीद, जमीयतुल इराकीन रांची के महासचिव सैफुल हक, जमीयत उलेमा झारखंड के कोषाध्यक्ष शाह उमैर, सत्य भारती के अध्यक्ष सरवर खान, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकार आदिल रशीद, समाजसेवी नफीसुल आबिदीन, समाजसेवी मंजर मुजिबी, समेत सैंकड़ों लोगों ने खुर्शीद हसन रूमी को प्रवक्ता बनाए जाने पर मुबारकबाद दी है।

Leave a Response