All India NewsBlog

अल्पसंख्यकों की समस्याओं और भागीदारी पर ‘बात-मुलाकात आपके साथ’ कार्यक्रम आयोजित

oplus_11534336
Share the post
oplus_11534336

मदरसा बोर्ड, उर्दू अकादमी, उर्दू शिक्षकों और हज हाउस से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा, 11 नवंबर को बीएनआर होटल में होगा प्रोफेशनल संवाद कार्यक्रम

रांची, 25 अक्टूबर। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक मामलों एवं सहभागिता विंग की ओर से रविवार को रांची के मेन रोड स्थित अंजुमन हॉल में ‘बात-मुलाकात आपके साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विंग के प्रदेश प्रमुख सरवर पाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं, सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी और समुदाय के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


मुख्य अतिथि आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि ‘बात-मुलाकात आपके साथ’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके सुझावों को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाना है। समाज की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास करने से ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

oplus_11534336


उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड, उर्दू अकादमी, उर्दू शिक्षकों से जुड़े मुद्दों और हज हाउस सहित अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। इन मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल और सार्थक संवाद आवश्यक है, ताकि समुदाय के लोगों को शिक्षा, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में बेहतर अवसर मिल सकें।
जायसवाल ने बताया कि आगामी 11 नवंबर को बीएनआर होटल में प्रोफेशनल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज की विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा। उन्होंने संबंधित लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक चर्चा और विचार-विमर्श के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के लिए ठोस पहल की जा सकती है। प्रोफेशनल्स कांग्रेस का प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल की जाए। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलउर रहमान ने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस की अल्पसंख्यक मामलों एवं सहभागिता विंग एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सकता है और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय से जुड़े मुद्दों पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने और सभी संबंधित लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। प्रदेश कांग्रेस सचिव हिमांशु राय ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के मुद्दे पर आवाज उठाते रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों को एकजुट होकर इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

oplus_11534336


कार्यक्रम में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलउर रहमान, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के महासचिव सैयद नेहाल अहमद, सीए भुवनेश ठाकुर, रुद्र शुक्ला, हिमांशु राय, इमरान जावेद, गुलाम अली, विकास आनंद, नसर इमाम, निहाल अहमद, साहिल अख्तर, एमएस हक, औरंगजेब खान, निजामुद्दीन और अनवर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Response