Jharkhand News

खिजरी विधायक राजेश कच्छप कांग्रेस की गढ़ इरबा में चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान

Share the post

मुजफ्फर हुसैन ब्यूरो

राँची:- राँची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कांग्रेस कि गढ़ इरबा में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप मतदाताओं से मिलकर राँची लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए समर्थन मांगा। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या महिलाओं और युवाओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल रहे। खिजरी विधायक राजेश कच्छप कांग्रेस का गारंटी कार्ड जनता के बीच में वितरित किया। जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में आम जनों को बतलाया। उन्होंने राँची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में 25 मई को 2 नंबर हाथ छाप चुनाव चिन्ह पर आम जनों को वोट देने का अपील किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, साकीर अंसारी, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, नईम उर्फ हुमायूं, सजाद अंसारी, इमाम अंसारी, असफाक अंसारी, सुरेंद्र उरांव, हरीमोहन महतो, सूरज पठान, अनीता देवी, सुधा देवी, रीना मुंडा, पूजा कच्छप, जीतेन्द्र करमाली, जावेद अंसारी आदि लोग शामिल थे।

Leave a Response