Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुजफ्फर हुसैन ब्यूरो

राँची:- मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल के बच्चों ने दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज कराई। विद्यालय का परिणाम दोनों बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत रहा। बारहवीं बोर्ड में विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर दो विद्यार्थी आयुषी सिंह एवं श्रेयाश 95% अंक की उपलब्धि के साथ स्कूल और परिवार को गौरवान्वित किए। आशीष कुमार 92.2% दूसरे स्थान पर एवं प्रिया कुमारी 91.8% के साथ तीसरे स्थान प्राप्त किये। वाणिज्य संकाय में समीर कुमार 94% अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई। अंकित कुमार 92.8% एवं साक्षी गुप्ता 88.4% अंको के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान प्राप्त किए। इंफोरमेटिक प्रैटिक्स विषय में हर्षवर्धन दयाल, प्रिया कुमारी एवं शुभम कुमार मोहन्ता ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय के कुल विद्यार्थियों में से 36% विद्यार्थियों ने डिस्टिक्षन एवं 89% विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल की, वही वाणिज्य संकाय में 24% विद्यार्थियों ने डिस्टिङ्क्षन एवं 68% विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान के साथ सफलता प्राप्त की। कक्षा दसवीं के नवनीत कुमार चौधरी 96.2% के साथ प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर दो विद्यार्थी नीतु कुमारी एवं निशांत कुमार 95.4% और वैभव राज 95.2% अंको के साथ तीसरे स्थान की उपलब्धि हासिल की।

90% से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी – 11%

75% से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी – 53%

60% से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी – 91%

प्रधानाचार्या रेखा नायडू ने सभी बच्चों और अभिभावकों को शुभकामना देते हुए कहा कि पिछले सत्र से इस सत्र का परिणाम उत्कृष्ट रहा। प्राचार्या ने सभी बच्चों को भविष्य में और भी अच्छा करने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

Leave a Response