Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

कर्पूरी सेना के द्वारा हिनू चौक (कर्पूरी चौक ) पर कर्पूरी जयंती मनाई गई

रांची: कर्पूरी सेना रांची के द्वारा सामाजिक समरसता के प्रतीक जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती बनाई गई। यह आयोजन कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर के अध्यक्षता में हिनू चौक (कर्पूरी चौक ) मे आयोजित की गई। कर्पूरी सेवा के सभी कार्यकर्ता प्रिंस ठाकुर के नेतृत्व में बिरसा चौक से बैंड बाजा के साथ झारखंडी संस्कृति में पैदल मार्च का हिनू चौक(कर्पूरी चौक) आए और कपूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्पूरी सेना का पांचवा स्थापना दिवस और कर्पूरी ठाकुर की जयंती और स्थापना दिवस पर केक काटकर मनाया गया और पटाखा भी जलाया गया। इस मौके पर बोलते हुए कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने कहा कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक ,राजनीतिक तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री रहे ।

आज उनका 100 वा जन्म जयंती ।है भारत सरकार ने एक दिन पहले उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है इसका हम सभी स्वागत करते हैं। इस मौके पर कर्पूरी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ,देवाशीष घोष, कैलाश यादव ,गौतम सागर राणा, नंदन यादव ,लक्ष्मण ठाकुर समर सिंह राजपूत आकाश शर्मा, बाबू, संतोष ठाकुर ,चंदन सिंह, पिंटू सिंह, प्रेम सिंह बोगी ,राजेश ठाकुर ,राजू ठाकुर पालटा,राम मनोज साहू समेत कई लोग शामिल थे।

Leave a Response