Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

झारखंड तीसरा मोर्चा ने मनाया संत रविदास जयन्ती

10 मार्च को होगा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

24 फरवरी को विधानसभा झारखंड के सभागार राँची में झारखंड तीसरा मोर्चा के संयोजक सह पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अध्यक्षता में संत रविदास जयन्ती मनाई गई !

उक्त मौके पर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू , बहुजन सदान मोर्चा के प्रदेश महासचिव अब्दुल खालिक एवं झारखण्ड नवनिर्माण दल के विजय सिंह समेत कुल 18 पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए !

मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड तीसरा मोर्चा के तत्वावधान में 10 मार्च को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा !

झारखंड तीसरा मोर्चा के संयोजक सह पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि एनडीए और महागठबंधन की सरकार ने सामाजिक न्याय को दरकिनार कर आम जनता के अधिकार को सदैव कुचलने का काम किया है ! आम जनता के सहयोग से तीसरा मोर्चा सामाजिक न्याय को धरातल पर उतारेगी !

आम आवाम विकास मोर्चा के जितेंद्र ठाकुर , सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी के प्रवीण कच्छप , बहुजन मुक्ति पार्टी के मुरलीधर राम , अधिवक्ता रंजित महतो , आरजेपी के मो. शमीम अंसारी , अखिल भारतीय मानव सेवा दल के शिव प्रसाद अग्रवाल अन्य पार्टियों के कुसुम देवी , ज्योति मेंगरा , डाॅ. सत्य प्रकाश मिश्रा , अमरेंद्र कुमार मन्नी , शंकर महतो , अजय कन्डुलना , फातिमा कंडोर , मुन्ना कुमार , सामुएल पूर्ति , गौतम कुमार विश्वकर्मा , मनीष कुमार इत्यादि ने भी संत रविदास को पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया !

Leave a Response