HomeJharkhand Newsमुंबई में आयोजित ‘इम्पा’ के सम्मान समारोह में झारखंड के विधायक निरल पूर्ति हुए सम्मानित
मुंबई में आयोजित ‘इम्पा’ के सम्मान समारोह में झारखंड के विधायक निरल पूर्ति हुए सम्मानित
झारखंड में फिल्म उद्योग को गति देने की सराहनीय पहल , इम्पा ने झारखंड में फिल्म निर्माण की जताई इच्छा
विशेष संवाददाता
रांची/मुंबई। झारखंड में फिल्म उद्योग को गति देने की पहल के लिये विधायक निरल पूर्ति, झारखंड झारखंड जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व फिल्मकार जितेंद्र ज्योतिषी व लेखक-निर्देशक सचिंद्र शर्मा को बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं की संस्था ‘इम्पा’ के पदधारियों ने सम्मानित किया। वहीं, मौके पर इम्पा के अध्यक्ष अभय ने कहा कि यदि फिल्मकार और सरकार साथ में मिलकर काम करें तो फिल्म उद्योग एक नया मुकाम हासिल कर सकता है।
इस अवसर पर विधायक निरल पूर्ति ने फिल्मकारों को आश्वत किया कि झारखंड में फिल्म उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर अनुरोध करेंगे। ताकि झारखंड में फिल्म उद्योग एक हब के रूप में विकसित हो। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में यथासंभव सहयोग कर बेहतर प्रयास करेंगे। झारखंड के पत्रकार सह फिल्मकार जितेंद्र ज्योतिषी ने फिल्मकारों को झारखंड के मनोरम पर्यटन स्थलों की जानकारी दी और फिल्म निर्माण के लिए उपयुक्त कई लोकेशन से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता-निर्देशक झारखंड को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न पालें। राज्य में कई आकर्षक और मनोरम लोकेशन और पर्यटन स्थल हैं,यहां बेनिसागर जैसा ऐतिहासिक स्थल है,तो दूसरी ओर सारंडा की हसीन वादियां हैं। झारखंड फिल्म निर्माण के लिये पूरी तरह सुरक्षित और सरकार द्वारा संरक्षित है।
श्री ज्योतिषी ने कहा कि झारखंड के कई कलाकार उम्दा काम कर रहे हैं।
सचिंद्र शर्मा ने झारखंड से मुंबई आकर फिल्मों में मुकाम बनाया।
आने वाले दिनों में झारखंड और बॉलीवुड के फिल्मकार और कलाकार मिलकर काम करेंगे तो झारखंड राज्य फिल्म निर्माण का एक बड़ा हब बनकर उभरेगा। जिससे झारखंड में फिल्म उद्योग को गति मिलेगी। यहां के कलाकारों को अन्यत्र पलायन नहीं करना पड़ेगा।
मुम्बई स्थित इम्पा ऑफिस में आयोजित इस सम्मान समारोह में बॉलीवुड के बड़े निर्माता निर्देशक अभय सिन्हा के अलावा निर्माता-निर्देशक सुषमा शिरोमणी,टीनू वर्मा, राजकुमार पांडे उपस्थित थे। झारखंड के विधायक सह विधान सभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष निरल पूर्ति से लोकप्रिय कलाकार सुदेश बेरी और राजू श्रेष्ठ ने भी झारखंड में काम करने की इच्छा जताई।

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर...
रांची जोन का तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा आज से, लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद
रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के लोग होंगे शामिल; जगह-जगह लगाए गए निःशुल्क सेवा शिविर, मेहमानों के इस्तकबाल में...










