इक्फाई विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायक है योग : प्रो.(डाॅ.)आरके झा
वरीय संवाददाता
रांची। राजधानी स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। रांची विश्वविद्यालय की योग प्रशिक्षक रेणुका कुमारी के मार्गदर्शन में एक समूह योग अभ्यास सत्र परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें कई संकाय सदस्य, विश्वविद्यालय के छात्र और सिमलिया गांव के बिरसा शिशु मंदिर के छात्रों ने भाग लिया।
रेणुका कुमारी ने बताया कि कैसे योग वर्तमान कोविड समय के दौरान प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद कर सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को दिन-प्रतिदिन के मानसिक तनाव को दूर करने और खुद को स्वस्थ रखने के टिप्स भी दिए। सत्र के बाद सभी प्रतिभागियों ने खुद को ऊर्जावान महसूस किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम “मानवता के लिए योग” के महत्व को समझाते हुए, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) रमन कुमार झा ने अपने स्वागत भाषण में कहा, “योग का अभ्यास शरीर,मन,आत्मा और चेतना की सामंजस्य बनता है।
यह हमें न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से भी खुद को फिट रखने में मदद करता है। योग हमें विभिन्न प्रकार की बाधाओं को तोड़कर एकजुटता लाने और मानवता को बढ़ावा देने में सक्षम बनाता है।
विश्वविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों डॉ. मनीष कुमार, डॉ. श्वेता सिंह और प्रो. अमर गुप्ता ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर अरविंद कुमार, डीन और रजिस्ट्रार, डॉ. बी. बारिक, सहायक डीन, विभागाध्यक्ष, और विश्वविद्यालय के कई संकाय सदस्य और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

You Might Also Like
सामाजिक उत्थान के लिए “सॉल्यूशन” ठोस समाधान
*जागरूकता, परामर्श व कौशल विकास के विजन से समाज को सशक्त बनाना मिशन : सुबीर कुमार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)। यथा...
स्वतंत्रता दिवस पर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने दी शुभकामनाएं
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।...
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...










