HomeJharkhand Newsनिजी अस्पतालों/नर्सिंग होम में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग
निजी अस्पतालों/नर्सिंग होम में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग
झारखंड बचाओ मोर्चा के संयोजक विजय शंकर नायक ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को भेजा ई-मेल संदेश
विशेष संवाददाता
रांची। राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम संचालक क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट की अनदेखी कर रहे हैं। इसके तहत अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं और उसका रेट चार्ट जनता के लिए अभी तक नहीं लगाए गए हैं। वैसे अस्पतालों को चिन्हित कर उन सभी का लाइसेंस रद्द करने की दिशा में राज्य सरकार अविलंब कार्रवाई करे, अन्यथा आंदोलन किया जायेगा।
उपरोक्त बातें झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने कही। श्री नायक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में ईमेल संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल/ नर्सिंग होम के संचालन के लिए (क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट) के तहत रजिस्ट्रेशन कराने का प्रावधान है। साथ ही साथ हरेक साल लाइसेंस का नवीकरण कराना अनिवार्य है, लेकिन राज्य के बहुत सारे प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम( क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट) के तहत बिना रजिस्ट्रेशन के ही चलाए जा रहे हैं और जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री एवं अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह आंख में पट्टी बांधकर कुंभकरण की तरह गहरी निद्रा में सोए हैं। राज्य की गरीब जनता निजी अस्पतालों के शोषण का शिकार हो रही है।
श्री नायक ने कहा कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत यह भी अनिवार्य रूप से प्रावधान है कि सभी प्राइवेट हॉस्पिटल नर्सिंग होम में दी जाने वाली सुविधाओं और उसका रेट लगाने का निर्देश दिए गए, साथ ही रेट चार्ट ऐसी जगह पर लगाए जाएं, जिससे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और रेट की जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई दे। इसके बावजूद ज्यादातर प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम आदेश को मानने को तैयार नहीं हैं और न ही आज तक प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम में कोई रेट चार्ट लगाया गया है। यह कानून का घोर उल्लंघन है।
श्री नायक ने कहा कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं रजिस्ट्रेशन की मॉनिटरिंग का जिम्मा सभी जिलों के सिविल सर्जन को है, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
निजी अस्पतालों को मरीजों का आर्थिक शोषण करने की खुली छूट दे दी गई है।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है।

You Might Also Like
स्वतंत्रता दिवस पर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने दी शुभकामनाएं
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।...
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدر مولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے اسعداللہ سلمہ کا تکمیلِ حفظِ قرآن، پُروقار تقریب کا انعقاد
رانچی/دیوگھر:جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدرمولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے عزیزم اسعداللہ سلمہ نے بحمد اللہ مدرسہ ندوۃ...








