डॉ. फतुल्लाह रोड दुकानदार समिति के अध्यक्ष बनें इरफान, कोषाअध्यक्ष फरीद खान
विडियो देखें ☝
रांची: राजधानी रांची के इंडस्ट्रियल एरिया डॉक्टर फतुल्लाह रोड दुकानदार समिति की एक बैठक आयशा बैंक्वेट हॉल में हुई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो नेता फरीद खान ने किया और संचालन अधिवक्ता नसर इमाम ने किया। बैठक में बतौर मुखातिथी डीएसपी दीपक कुमार थे। विशिष्ट अतिथि लोअर बाजार थाना प्रभारी दया नंद, डेली मार्केट थाना प्रभारी थे। आए हुए सभी लोगो का स्वागत फरीद खान और उनकी टीम के द्वारा शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बैठक सर्वसम्मति से डॉक्टर फतुल्लाह रोड दुकानदार समिति का चुनाव किया गया। जिसमे अध्यक्ष इरफान कुरैशी, उपाध्यक्ष शाहबाज अहमद उर्फ नवाब, मोहसिन खान और सज्जाद हैदर, सचिव यूसुफ अली, सफदर अली, बबलू और मो परवेज, उप सचिव अक्षत उर्फ सन्नी, मो साजिद, मो मुलायम और मो दानिश, कोषा अध्यक्ष शमीम युसूफी, और फरीद खान को चुना गया। लीगल एडवाइजर अधिवक्ता नसर इमाम बने।
नसर इमाम और फरीद खान ने बताया कि दुकानदारों की सुरक्षा, उनकी परेशानी को हल करने के उद्देश्य से कमिटी का गठन किया गया है। हम सब दुकानदार एक परिवार के तरह हैं बस आपसी इत्तेहाद को बनाए रखना है। वहीं डीएसपी, थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया की डॉक्टर फतुल्लाह रोड दुकानदार समिति को जब भी पुलिस प्रशासन की कोई जरूरत पड़ी तो हम आपके साथ खड़े हैं। हम से जो सहयोग होगा हम देने को तैयार है।
आज की इस बैठक में नसीम अहमद, फैजान अहमद, मोहम्मद आबिद, मो दानिश, सोनू, मुन्नालाल, बबलू, साजन, मो अशफाक, रिजवान, मो आमिर, मो हुसैन, इबरार, मो मुस्तफा, अनवर आलम, अतहर इमाम, अजहर इमाम, तनवीर, मो सलीम, सीटू भाई, सोनू, साजिद, नन्हू, समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

You Might Also Like
مدرسہ قاسمیہ کے طلبہ نے میٹرک میں کامیابی کا پرچم لہرایا
رانچی/کوڈرما:جھارکھنڈ اکیڈمک کونسل (جیک) کی دسویں جماعت کے بورڈ امتحان میں مدرسہ قاسمیہ خادم العلوم حسن آباد کوڈرما کے چار...
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...










