13वां भव्य जलसा ए दस्तारबंदी 9 मई को, तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित


रांची/हुसीर: मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर का 13वां भव्य जलसा दस्तारबंदी आगामी 9 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 15 हाफिज़-ए-कुरआन के सिर पर दस्तार-ए-फ़ज़ीलत बांधी जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया। यह जानकारी हज़रत मौलाना नैय्यर इक़बाल मज़ाहिरी ने दी।
उन्होंने बताया कि जलसे की अध्यक्षता हज़रत हाफिज़ व कारी मोहम्मद उस्मान रशीदी करेंगे, जबकि सरपरस्ती हज़रत मौलाना कारी अशरफुल हक़ मज़ाहिरी करेंगे। संचालन की जिम्मेदारी हज़रत मौलाना कारी बाबर अशरफी (बिहार) निभाएंगे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में खतीब-ए-हिंद हज़रत मौलाना अबूतालिब रहमानी मौजूद रहेंगे, जबकि विशेष संबोधन हज़रत मौलाना मुफ़्ती अशरफ अब्बास कासमी दारुल उलूम देवबंद करेंगे। इसके अलावा हज़रत मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद अनवर कासमी, हज़रत मौलाना डॉ. मुफ़्ती सलमान कासमी, हज़रत मौलाना मोहम्मद अकरम कासमी, तथा हज़रत मौलाना अंसारुल्लाह कासमी विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
इसी तरह अतिथि में हज़रत मौलाना बिलाल अहमद कासमी, मौलाना मोहम्मद इकरामुल हक़ ऐनी, मौलाना कारी अब्दुर्रऊफ (कांके), मौलाना मुफ़्ती हिफ्ज़ुर्रहमान, मौलाना मोहम्मद उज़ैर, मौलाना रियाज़ अहमद, झारखंड के मशहूर कारी सहेब अहमद, मौलाना नसीम अनवर नदवी, और मौलाना रिज़वान दानिश नदवी शामिल होंगे।
नातख़्वानी के लिए शबान दिल खैराबादी (यूपी) और असद आज़मी (यूपी) अपनी आवाज़ से महफ़िल को रौशन करेंगे। कार्यक्रम की निगरानी अब्दुल मजीद अंसारी, अब्दुल हकीम अंसारी, ऐनुल हक़ अंसारी, मुजीबुर्रहमान अंसारी, मोहम्मद जमील अख्तर अंसारी और अनीस अहमद अंसारी कर रहे हैं। आज की बैठक में हज़रत मौलाना नैय्यर इक़बाल मज़ाहिरी, मौलाना मुफ़्ती हिफ्ज़ुर्रहमान, मौलाना कारी सुहराब, हाफिज़ अली इमाम, अंजुमन इस्लामिया हुसीर के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सचिव मोहम्मद नसीम अंसारी, निसार साहब, मदरसा के सचिव समिउल्लाह, मौलाना उज़ैर साहब, मोहम्मद इमरोज़ आलम, मोहम्मद अकरम, इरफ़ान अंसारी, हाफिज़ हिदायतुल्लाह, शकील साहब, कारी ज़फ़र, सैयदुल्लाह, कारी उस्मान, मौलाना अशरफ मंसूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।








