Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand News

बारीडीह मे वीरबजलंग मेला का भव्य आयोजन

संवाददाता
ओरमांझी। रामनवमी पुजा समिति सह वीरबजलंग मेला समिति बारीडीह के द्वारा सरना मैदान में शुक्रवार को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का शुभारंभ अखाड़ा पुजा के बाद किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उदघाटनकर्ता रांची के पुर्व सांसद रामटहल चौधरी के द्वारा किया गया। जबकि अखाड़ा पुजा
पुरोहित रामाकांत मिश्र और पुजारी लोटन महतो के द्वारा श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर किया।


अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद आदित्य साहु, उद्घाटन कर्ता पुर्व सांसद रामटहल चौधरी, अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, प्रमुख अनुपमा देवी, जिपस सरिता देवी, पुर्व प्रभारी प्रमुख जयगोविंद साहु के द्वारा महावीर मंडल के खिलाड़ियों के बीच पुरुस्कार का वितरण किया। मेला आयोजन समिति के द्वारा प्रथम पुरस्कार 31 सौ और टाँफी, द्वितीय पुरस्कार 21 सौ और टाँफी एवं तृतीय पुरस्कार 11 सौ रूपये और टाँफी जबकि संतवना पुरस्कार के रूप में तलवार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को खेल मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद आदित्य साहु ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सब के कण कण मे है और उनके आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की स्थापना का परिकल्पना पुरा होगा। भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दिया है। मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भगवान श्रीराम मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है।

पुर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि अस्त्रशस्त्र चालन से अपनी सांस्कृति का पहचान होता है। अस्त्रशस्त्र चालन से आत्मरक्षा झलक है।


मेला में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि सांसद आदित्य साहु, उदघाटनकर्ता पुर्व सांसद रामटहल चौधरी, अतिथि के रूप में विधायक राजेश कच्छप, प्रमुख अनुपमा देवी, डा0पारसनाथ महतो, अमरनाथ चौधरी, भाजपा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, पुर्व विधायक रामकुमार पाहन, पुर्व प्रभारी प्रमुख जयगोविंद साहु, पुर्व उपप्रमुख मुनतजीर अहमद रजा, रणधीर चौधरी, रामनाथ महतो


मेला का सफल संचालन मे पुजा समिति के अध्यक्ष मानकी राजेन्द्र साही, सचिव सिकंदर महतो, कोषाध्यक्ष चन्दरु करमाली, ग्राम प्रधान मानकी जयनारायण सिंह, शारदा प्रसाद, तिरतु महतो, विजय महतो, सोहराई महतो, चामू महतो, रामाकांत महतो, विरेन्द्र महतो, भूषण महतो, ब्रह्मदेव नायक, झबुलाल महतो, अशोक नायक, बलदेव महतो, विजय महतो, पन्नालाल प्रजापति, संजय कुमार महतो, सुरेन्द्र महतो, ब्रजकिशोर महतो, फूलेन्द्र महतो, सालिक हेम्ब्रोम सहित खिलाड़ी व रामभक्त उपस्थित थे।

Leave a Response