All India NewsBlog

महिला सशक्तिकरण की दिशा में नवजीवन महिला जागृति केंद्र की पहल : रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित

Share the post

सामाजिक नवनिर्माण के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी : उर्मिला यादव

रांची। महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में नवजीवन महिला जागृति केंद्र, रांची ने पहल की है।
संस्था के तत्वावधान में और रांची नगर निगम की पूर्व पार्षद (वार्ड-41) उर्मिला यादव के सौजन्य से एच.ई.सी. परिसर (सेक्टर-टू) में पिछले छह महीनों से चलाए जा रहे निःशुल्क/कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को संस्था की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
संस्था द्वारा महिलाओं को कॉस्मेटोलॉजी,फैशन डिजाइनिंग और मेहंदी आर्ट में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि प्रशिक्षित महिलाएं भविष्य में स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें।


समारोह का मुख्य आकर्षण सैंकड़ों महिलाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ प्रमाण-पत्र वितरण करना रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उर्मिला यादव (पूर्व पार्षद, वार्ड-41, रांची नगर निगम) 
विशिष्ट अतिथि संस्था की सचिव नम्रता भारती, 
फैशन डिजाइनिंग इंस्ट्रक्टर रानी गुड़िया एवं अनीता यादव ,
कॉस्मेटोलॉजी इंस्ट्रक्टर नम्रता भारती एवं विनीता ने
महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उर्मिला यादव और संस्था की सचिव नम्रता भारती ने संयुक्त रूप से कहा कि आज के समय में महिलाओं का हुनरमंद होना जरूरी है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने परिवार तथा समाज के विकास में एक योगदान देने के योग्य बनती हैं।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं के चेहरों पर प्रमाण-पत्र पाकर एक अलग ही खुशी और आत्मनिर्भरता की चमक साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षकों और अतिथियों ने महिलाओं के उज्जवल, समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

Leave a Response