All India NewsBlog

दुआ के साथ अल मिजान इस्लामिक स्टोर का उद्घाटन, थोक कीमतों पर मिलेंगे इस्लामी सामान

oplus_11534336
Share the post
oplus_11534336

दुबई, दिल्ली, मुंबई, देवबंद और सहारनपुर के सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध

रांची। शहर के लेक रोड स्थित होटल ताज के बगल में अल मिजान इस्लामिक स्टोर का उद्घाटन दुआ के साथ किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दुकान की कामयाबी, तरक्की और बरकत के लिए दुआ की। उद्घाटन के बाद सभी लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।
अल मिजान इस्लामिक स्टोर में इस्लामी जरूरतों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की वस्तुएं थोक कीमतों पर उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें जायनमाज, कुरआन शरीफ, रेहल, तस्बीह, हिजाब, जुब्बा, इत्र, इस्लामी तुगरा, दुपट्टा सहित कई अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। दुकान में दुबई, दिल्ली, मुंबई, देवबंद और सहारनपुर जैसे शहरों के सामान उपलब्ध होने से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदने की सुविधा मिलेगी।

oplus_11534336


स्टोर के निदेशक इमरान अहमद मिंटू ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के इस्लामी सामान उचित और थोक कीमतों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकान में विभिन्न प्रकार के सामान रखे गए हैं, ताकि उन्हें खरीदारी के लिए अलग-अलग जगहों पर न जाना पड़े।
उद्घाटन समारोह में हाफिज शमशाद, हाजी फिरोज, मो. जैदी, अजीमुल्लाह खान, फैजान सरवर, मो. अरमान, मो. फिरोज, राशिद, तारिक खान, मो. अफरोज, मो. इस्माइल, मो. इरफान, मो. सोहेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Response