पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक


कहा, स्वर कोकिला का मधुर लोकगीत युगों-युगों तक अविस्मरणीय रहेगा
रांची। प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत शारदा सिन्हा की आवाज में विगत कई दशकों से काफी लोकप्रिय रहे हैं। शारदा सिन्हा ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को अपनी मधुर आवाज देकर अपार लोकप्रियता हासिल की। उनका सुमधुर गायन अविस्मरणीय रहेगा। श्री सहाय ने कहा कि उनका असमय गुजर जाना लोकगीत-संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

You Might Also Like
बुंदेली शेफ सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर को झांसी में
*कड़ी प्रतिस्पर्धा के विभिन्न चरणों को पार कर पांच प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह।*क्लाउड किचन शुरू करने की...
सीडीएसएल आईपीएफ ने बहुभाषी निवेशक जागरूकता फिल्म लॉन्च की
रांची: सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड (आईपीएफ) ने निवेशकों को वित्तीय योजना और समझदारी से निवेश...
सामाजिक उत्थान के लिए “सॉल्यूशन” ठोस समाधान
*जागरूकता, परामर्श व कौशल विकास के विजन से समाज को सशक्त बनाना मिशन : सुबीर कुमार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)। यथा...
स्वतंत्रता दिवस पर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने दी शुभकामनाएं
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।...







