Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

ई डी झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार बार परेशान ना करें: नारायण उरांव

रांची । केंद्रीय सरना समिति भारत के बैनर तले केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव की अध्यक्षता मे केंद्र सरकार और उसके इशारो पर काम करने वाले ई डी का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार के इशारे पर ई डी द्वारा झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार बार समन भेजकर परेशान किया जा रहा है। जिससे पूरा आदिवासी समुदाय आहत है। आज पुरे झारखंड भर से विभिन्न आदिवासी समुदाय द्वारा राँची के राजभवन के समीप हजारो की संख्या मे विरोध प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष नारायण उरांव ने कहा कि जिस तरह आदिवासियों द्वारा चुने हुए आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है आदिवासी समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा इसका जवाब आदिवासी समाज आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जरूर देगा। ई डी आपने हरकतों से बाज आए नहीं तो बंगाल वाला हाल होगा। झारखंड को समस्त आदिवासी समाज द्वारा चारो ओर से बंद कर चक्का जाम कर दिया जायेगा। इसमे मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति रांची, संथाल समाज मांझी परगना, बेदिया विकास परिषद पतरातू,, करमाली समाज उरीमारी,,भारत मुंडा समाज रामगङ,, भीम आर्मी पतरातू,, खरवार भोगता समाज बड़कागांव, मशीही समाज कांके, युवा सरना समाज रामगङ, विस्थापित प्रभावित समिति पतरातू, लोहरा समाज राँची, सरना समिति ओरमांझी, लोहरा समाज बड़कागांव, कांके सरना समिति, बेरोजगार संघर्ष समिति रामगढ़ सहित विभिन्न संगठन शामिल हुए

Leave a Response