HomeJharkhand Newsझारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा का शिष्टमंडल माननीय मंत्रियों से मिलकर समस्या समाधन का अपील किया
झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा का शिष्टमंडल माननीय मंत्रियों से मिलकर समस्या समाधन का अपील किया
रांची.दिनांक 31 मई 2023 झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद, आशुतोष कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने आज झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक के पश्चात माननीय मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार से मिलकर गृह जिला/ अंतर जिला स्थानांतरण पर मोर्चा ने अपनी बात रखी l उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया कि मैं यथाशीघ्र इस मामले पर पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष छात्र हित एवं शिक्षक हित को ध्यान में रखते हुए उक्त समस्या का समाधान करूंगा l इसके लिए उन्होंने उक्त समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने की बात कही है l
वहीं दूसरी ओर मोर्चा ने माननीय वित्त मंत्री झारखंड सरकार श्रीमान रामेश्वर उरांव से मिलकर छठे वेतन आयोग के अनुशंसा के अनुरूप उत्क्रमित वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण राज्य के सचिवालय संवर्ग एवं सीडीपीओ के अनुरूप, शिक्षकों के लिए भी स्थगित संकल्प पत्र को पुनः लागू करने की मांग की गई l जिस पर उन्होंने मोर्चा को 5 जून अपराहन 2:00 बजे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आमंत्रित किया है l

You Might Also Like
स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई यूनिट में लगी आग, मोहल्ले वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
मंगलवार देर रात हुई घटना, लाखों के नुकसान की आशंका गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह फुटबॉल मैदान...
लड़कियों की शिक्षा समाज के निर्माण की बुनियाद है: मौलाना निजामुद्दीन नदवी
कुल्लियातुल बनात परहेपाट में सफल छात्राओं के सम्मान समारोह, मैट्रिक में उत्कृष्ट सफलता पर छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया...
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग : आदिल
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने महासंघ के 11 सूत्री मुख्य मांगों को लेकर राज्य के...








