टंकी में नहीं है पानी, लोग पानी के लिए हो रहें हैं परेशान
परवेज कुरैशी
रांची। चिलचिलाती गर्मी में रांची नगर निगम क्षेत्र के लोग पानी के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं, हालांकि नगर निगम ने अपने प्रयास से वैसे क्षेत्रों में जहां पानी की किल्लत हो रही है, वहां के सभी वार्डों के मोहल्ले में दो, तीन या चार जरूरत के हिसाब से पानी टंकी का व्यवस्था कराया गया था।कई जगहों पर यह काफी सफल भी रहा। मोटर के माध्यम से पानी टंकी में चढ़ाता है, लेकिन कुछ जगहों पर ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि लोग इसकी देखरेख नहीं कार पाने के कारण मोटर खराब हो जाने के कारण पानी टंकी में जमा नहीं हो रहा है , जिस कारण से लोगों को पानी की समस्या भी देखने को मिल रही है । ऐसा ही एक मामला कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला जो वार्ड 11 के अंतर्गत आता है। इस कुरैशी मोहल्ला में पानी टंकी लगाया गया है, एक टंकी की हालत खराब हो चुकी है । मोटर खराब हो जाने के कारण इस टंकी में पिछले तीन-चार दिनों से पानी नहीं है। आसपास के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूर से पानी लाने के लिए जाना पड़ रहा है । आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पानी की बर्बादी बहुत होती थी। लोग बेवजह गाड़ी, कपड़ा धोने, पाइप लगाकर अपने अपने घरों में पानी ले जाने , घंटों नहाने के लिए लगातार घंटों देरी तक मोटर चलाकर छोड़ देते हैं, जिस कारण से मोटर जल गया है। कई बार मना करने के बाद भी तो नहीं समझते हैं , हालांकि कुछ लोगों के घर में पानी की सुविधाएं हैं, बावजूद इसके पानी टंकी का यूज करते हैं। टंकी में पानी नहीं रहने से ना सिर्फ आसपास के लोगों को बल्कि मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले लोगों को भी दिक्कतें होती, क्योंकि वह भी यहां पर वजू बनाते हैं। लोगों ने अपील की है कि कम से कम जुमा से पहले बन जाए और भविष्य में पानी की बर्बादी करने से और मोटर 1 घंटा से अधिक समय तक नहीं चलाने का भी निर्णय लिया है।

You Might Also Like
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...
मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब के नाम पर हो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना : तनवीर अहमद
रांची, 30 जुलाई।सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का स्वागत करते...
مدینہ ٹریولس علماء کرام کی قیادت میں عمرہ کی خدمات فراہم کرنے والا ایک معتمد ادارہ ہے مولانا الیاس مظاہری
سرزمین تاراناکھو بسگی میں عظیم الشان زیارتِ حرمین شریفین کانفرنس کا انعقاد بسگی تاراناکھو( گریڈیہ ): گزشتہ شب بسگی تاراناکھو...








