Saturday, July 27, 2024
Blog

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात किया

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता

राँची:- झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच सेल के प्रदेश चेयरमैन इंदरजीत सिंह एवं एनएसयूआई सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कन्वेनर आरुषी वंदना ने दिल्ली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी सह प्रखर प्रवक्ता कन्हैया कुमार एवं एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी से मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया। आरुषी वंदना ने राष्ट्रीय प्रभारी एव राष्ट्रीय अध्यक्ष को एनएसयूआई का अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया एवं झारखंड में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा किया। मौके पर मौजूद इंदरजीत सिंह ने प्रभारी एव राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड आने का आमंत्रण दिया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी सह प्रखर प्रवक्ता कन्हैया कुमार ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड में जोर शोर से तैयारी करने को कहा एवं महिलाओं को एनएसयूआई में जोड़ने की भी बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा की बहुत जल्द झारखंड आयंगे।

Leave a Response