Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

रांची पहुंची अफगानिस्तान की अभिनेत्री फिरदौस खान, आड्रे हाउस में द सर्वाइवल बॉस का ऑडिशन 14 और 15 को

झारखंड के 20 विजेता मुंबई में 8 दिन का ऑडिशन देंगे

रांची : द सर्वाइवल बॉस रियलिटी शो का ऑडिशन को ऑड्रे हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अफगानिस्तान की अभिनेत्री फिरदौस खान ने कहा कि पूरे देश के प्रतिभा जो छोटे-छोटे गांव में रहते हैं उनकी प्रतिभा को पहचान कर उसे एक मुकाम देना ही इसका मकसद है। इसी क्रम में झारखंड में 14और 15 जनवरी को ऑड्रे हाउस में ऑडिशन होगा। इस ऑडिशन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जिसके लिए वह 91422 48625 और 6 200577897 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस ऑडिशन में सिंगिंग ,डांसिंग और एक्टिंग के वैसे बच्चे जिनमे प्रतिभा है वह इस ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। मौके पर बोलते हुए रानी राय एक्टर एंड डांसर झारखंड ने कहा कि जिस बच्चे में टैलेंट है ,वह जाकर अपनी प्रतिभा का यहां ऑडिशन में दिखा सकते हैं । रिपु सूदन साहू ने कहा कि यह ऑडिशन देश के हर एक राज्य में आयोजित किया जा रहा है ,जिसमें कि पूरे देश की ऐसी प्रतिभा जो आर्थिक या गरीबों के कारण प्रतिभा होते हुए भी दिख नहीं पाते हैं। वह इस प्लेटफार्म पर जाकर अपना प्रतिभा दिखा सकते हैं। झारखंड ऑडिशन से चुने गए 20 लोगों को मुंबई में 8 दिन का ऑडिशन होगा जहां वह अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेता प्रतिभागी को 10 लख रुपए का इनाम दिया जाएगा साथ ही साक्षात एंटरटेनमेंट और सर्वाइवल बॉस के द्वारा ओटीटी में वैसे लोगों को काम दिया जाएगा इसके अलावा जितने भी 20 प्रतिभागी जो झारखंड से चुनकर जाएंगे उन्हें आगे प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा उन्हें भी ओटीटी पर काम दिया जाएगा।

ऑल इंडिया सर्वधर्म ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक इम्तियाज अहमद नजमी और द सर्वाइवल बॉस के फिरदौस खान के बीच एक एमओयू हुआ है जिसमें पूरे झारखंड में जितने भी ऑडिशन होंगे यह दोनों साथ में मिलकर करेंगे ।इनका अगला एडमिशन जमशेदपुर में होगा । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिरदौस खान, शाहिद कमर, रेहान अली प्रोड्यूसर, ऋषभ सिंह झारखंड मैनेजर, मुन्ना खान,जानकी मुन्नी ,रानी राय ,मोहम्मद मिनहाज खान, शाहिदा कमर, असगर समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Response