HomeRanchi Newsचित्रांश आनन्द ने सीईईडी परीक्षा में प्राप्त किया 29वां रैंक, सुबोधकांत सहाय ने दी बधाई
चित्रांश आनन्द ने सीईईडी परीक्षा में प्राप्त किया 29वां रैंक, सुबोधकांत सहाय ने दी बधाई
विशेष संवाददाता
रांची। शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड के एक और लाल ने सूबे का नाम रौशन किया है। रांची निवासी चित्रांश आनन्द सीईईडी परीक्षा में पूरे भारत में 29 वां रैंक लाकर आइआइटी, गुवाहाटी में एम-डेस की पढ़ाई के लिए चयनित हुए हैं।
गौरतलब है कि चित्रांश आनन्द के पिता देवानंद सिन्हा रांची के वरिष्ठ पत्रकार (पब्लिक 24 के निदेशक) हैं एवं माता मधु सिन्हा भी पत्रकार (पब्लिक 24 के ब्यूरो चीफ) हैं। चित्रांश की एक छोटी बहन श्वेता आनंद अमेजन में लिस्टिंग ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। चित्रांश आनन्द की स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई, तत्पश्चात उन्होंने एनआइटी, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से बी-आर्क की पढ़ाई पूरी की। तत्पश्चात उन्होंने एम-डेस की पढ़ाई हेतु सीईईडी की परीक्षा दी, जिसमें उन्हें पूरे भारत में 29 वां स्थान प्राप्त हुआ और आइआइटी गुवाहाटी में चयनित हुए।
चित्रांश आनन्द की इस सफलता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
वहीं,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, सांसद संजय सेठ, राज्य सभा सांसद डॉ.महुआ माजी, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की,गौ आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा’दीपू’,इंटक के संजीव सिन्हा,राजद नेता गौरीशंकर यादव, इंटक के रेशमा बेगम ने भी चित्रांश आनन्द को बधाई व शुभकामनाएं दी।

You Might Also Like
मंजूर अंसारी, सईद अंसारी इरबा के बड़े बहनोई हाजी याकूब अंसारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रांची। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी मंजूर अहमद अंसारी, सईद अहमद अंसारी, अनवार अहमद अंसारी इरबा रांची के बड़े बहनोई हाजी...
स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई यूनिट में लगी आग, मोहल्ले वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
मंगलवार देर रात हुई घटना, लाखों के नुकसान की आशंका गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह फुटबॉल मैदान...
लड़कियों की शिक्षा समाज के निर्माण की बुनियाद है: मौलाना निजामुद्दीन नदवी
कुल्लियातुल बनात परहेपाट में सफल छात्राओं के सम्मान समारोह, मैट्रिक में उत्कृष्ट सफलता पर छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया...
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...








