HomeRanchi Newsझारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक, 27% आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन होगा तेज, 3 अगस्त को विधानसभा के समक्ष त्राहिमाम धरना
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक, 27% आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन होगा तेज, 3 अगस्त को विधानसभा के समक्ष त्राहिमाम धरना
9 अगस्त को रामगढ़ में क्रांति सम्मेलन, 12 अक्टूबर को रांची में स्थापना दिवस
रांची: आज रांची के रेडियम रोड़ स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा, केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन उप-प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद ने किया. बैठक में 6 जुलाई को नई दिल्ली के कार्यक्रम की समीक्षा, वैश्य मोर्चा के 5वां स्थापना दिवस तथा वैश्य एवं पिछड़ों के सवाल पर आगे की रणनीति व कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में 6-7 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी सहित राज्यसभा सांसद धीरज साहु को दिये गये मांग-पत्र पर चर्चा की गई और दिल्ली दौरा को पूरी तरह सफल बताया गया. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि ओबीसी को 27% आरक्षण दिलाने, वैश्य आयोग का गठन, छोटे दुकानदारों, व्यवसायियों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, वैश्य समाज पर हो रहे शोषण-दमन, रंगदारी, हत्या के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा. बैठक में यह भी कहा गया कि वैश्य मोर्चा 40% आबादी वाले वैश्य समाज का एक सामाजिक संगठन है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, डॉ. राममनोहर लोहिया एवं अपने समाज के अग्रज देव पुरुषों को अपना आदर्श मानती है. वैश्य मोर्चा अपने आदर्श पुरूषों का अपमान कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी. वैश्य मोर्चा किसी भी राजनीतिक दल का विरोधी नहीं है, लेकिन किसी का पिछलग्गू भी नहीं है।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को लेकर 3 अगस्त को विधानसभा के समक्ष एक दिवसीय ‘त्राहिमाम धरना’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके पूर्व सभी वैश्य-ओबीसी विधायकों को पत्र दे कर ओबीसी के मामले विधानसभा में उठाने की मांग की जाएगी.
9 अगस्त को रामगढ़ में क्रांति दिवस के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जबकि डॉ. राममनोहर लोहिया के पुण्यतिथि पर 12 अक्टूबर को रांची में वैश्य मोर्चा का 5वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा.
इस अवसर पर पंडरा समाजसेवी प्रभु साव वैश्य मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की.
इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, अश्विनी साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता सहदेव चौधरी, परशुराम प्रसाद, उप-प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता, केंद्रीय महासचिव दिनेश्वर मंडल, कपिल प्र. साहु, केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा, दिलीप प्रसाद, संगठन सचिव अनिल वैश्य, केंद्रीय सदस्य कृष्णा प्रसाद, नरेश साव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, करण मंडल आदि उपस्थित थे.
~ भवदीय ~
*महेश्वर साहु*
केंद्रीय अध्यक्ष
*झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा*

You Might Also Like
تعلیمی بیداری کانفرنس جمعیۃ علماء پالو جوری دیوگھر
رانچی/دیوگھر؛آج 15 اکتوبر شیکھر نواڈیہ پالو جوری ضلع دیوگھر میں جمعیۃعلماء کے بینر تلے ایک عظیم الشان پروگرام منعقد ہوا...
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...









