Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

बोर्ड-निगम में रिक्त पड़े पदों पर यथाशीघ्र हो नियुक्ति : अनवरी खातून

विशेष संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की धनबाद जिला अध्यक्ष अनवरी खातून ने कहा है कि झारखंड सरकार बोर्ड व निगम में खाली पड़े पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति करें।
उन्होंने कहा कि राज्य के कई बोर्ड और निगमों में शीर्ष पदों पर नियुक्ति नहीं होने से जनहित के कार्य बाधित हो रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन में शामिल दलों के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों के कुशल, वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को बोर्ड-निगम में स्थान दिया जाना चाहिए। बोर्ड-निगम के गठन में सभी दलों की समान रूप से भागीदारी होने से महागठबंधन में शामिल दलों में आपसी समन्वय बेहतर होगा। जनहित के कार्यों में तेजी आएगी और महागठबंधन के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ेगा।


राजद महिला प्रकोष्ठ की चतरा जिला अध्यक्ष शारदा देवी, कोडरमा जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर और रामगढ़ जिला अध्यक्ष सुषमा देवी ने भी बोर्ड-निगम में खाली पड़े पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है ताकि जनहित के कार्यों को गति मिल सके और महागठबंधन के प्रति जन विश्वास बढ़े। झारखंड प्रदेश
राजद महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी अन्य पदधारियों व सदस्यों ने भी बोर्ड-निगम में राजद को समुचित भागीदारी देने की मांग की है।

Leave a Response