Saturday, July 27, 2024
Giridih News

मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप का 46 लोगों का जत्था उमराह कर रांची लौटा

रांची: मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप गिरिडीह पिछले 13 साल से उमराह करा रही है। हर महीने एक जत्था रांची या दिल्ली से उमरा के लिए जाता है।आज 46 जायरीन उमराह कर जद्दा टू दिल्ली और दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट वापसी किए। मौके पर बोलते हुए मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप के मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि 46 लोगों का जत्था उमराह कर आज वापसी हुई। इसमें सभी जायरीन चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह और कोडरमा के हैं। जयरीनो ने कहा की मक्का में 600 मीटर की दूरी पर और मदीना में 700 मीटर की दूरी पर उन्हें ठहराया गया था और सभी जायरीन को मक्का और मदीना की सभी जगह की जियारत कराया गया। जायरीनों ने एक स्वर में कहा मौलाना इलियास ने जो वादा किया था उसे पूरा किया। खिदमत में कोई कमी नहीं की। अपने परिवार के जैसा देखभाल किया। हम सब मौलाना का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने बड़ी मोहब्बत से गाइड किया।

मौलाना इलियास ने कहा कि सभी जायरीन को बस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध थीं।भारतीय भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। आगे कहा कि 6 जनवरी को रांची से फ्लाइट के द्वारा 90 जायरीन का जत्था जाएगा। 8 जनवरी को मेरा दूसरा जत्था जायेगा। इस जत्थे में झारखंड के बड़े-बड़े उलेमा उमराह पर जा रहे हैं। 65 हजार में दिल्ली टू दिल्ली और 72 हजार में रांची टू रांची है। 72 हजार में उमराह से लौट कर जायरीनों के चेहरे पर खुशी के आंसू थे। सभी लोगों ने कहा कि मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ने पूरे उमराह के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी।

Leave a Response