HomeJharkhand Newsझारखंड से 2791 लोग हज पर जायेंगे,गो फर्स्ट की रद्द उड़ानों से बढ़ी हजयात्रियों की भी मुश्किलें
झारखंड से 2791 लोग हज पर जायेंगे,गो फर्स्ट की रद्द उड़ानों से बढ़ी हजयात्रियों की भी मुश्किलें
रांची:( गुलाम शाहिद) गो एयरलाइंस की गो फर्स्ट विमान सेवा के दिवालिया होने के कारण झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गो एयरवेज फर्स्ट की सेवाएं बंद कर दी गयी है. गो एयरवेज की यह सेवा फिलहाल 15 मई तक के लिए बंद की गयी है.गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने से झारखंड के 2791 हजयात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। हज यात्रियों को 21 मई से छह जून के बीच बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से गो फर्स्ट की फ्लाइटों से ही उड़ान भरनी है, लेकिन संशय की स्थिति बनी हुई है।
इस बाबत राज्य हज समिति के अध्यक्ष और जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने टीओआई से बात करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में उनके समकक्ष स्मृति ईरानी को वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने और औपचारिक घोषणा करने के लिए एक पत्र लिखा है। हजारों तीर्थयात्रियों के भय को दूर करें। हजयात्रियों का कहना है कि गो फर्स्ट से जेद्दा जाने का मैसेज मिल चुका है। अब विमानन कंपनी की फ्लाइटें रद्द हो रही हैं। आगे भी यही स्थिति रही तो दिक्कत बढ़नी तय है। नई विमानन कंपनी की फ्लाइट का कोई शेड्यूल भी नहीं मिला है।जानकारी के मुताबिक, हजयात्रा के तहत 10 इंबार्केशन (जहां से हजयात्री उड़ान भरते हैं) की जिम्मेदारी इस बार गो फर्स्ट को दी गई है। इसमें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची का नाम भी शामिल है। रांची इंबार्केशन से ही जिलों के हजयात्रियों को रवाना होना है। रांची से अकेले 2300 हज यात्री जाने हैं। इससे यहां के हज यात्री उत्साहित भी हैं।
उनका कहना है कि कोरोना काल में हज यात्रा बंद थी। दो साल बाद रांची एयरपोर्ट से काबा की उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं। लेकिन, अब तक फ्लाइट का शेड्यूल नहीं आ सका है।हज कमिटी के सदस्य मौलाना तहजीब उल हसन ने कहा कि हर बार एक माह पहले ही शेड्यूल आ जाता था। 21 मई से उड़ान शुरू होने की संभावना है। 9 दिन ही बचे हैं। गो फर्स्ट अपनी उड़ानें निरस्त कर रहा है। इससे चिंता और बढ़ गई है।अब तक हजयात्रा का जिम्मा सऊदी एयरलाइंस को दिया जाता था। इस बार यह जिम्मेदारी गो फर्स्ट को दी गई है। विमानन कंपनी की स्थिति डांवाडोल है। अहम वक्त पर कोई फैसला ना बदले, यह डर बना हुआ है।

You Might Also Like
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जेसीआई रांची उड़ान ने सब्जी बिक्रेताओं को बांटे स्टील बोतल
*प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण स्वच्छ रखें: डॉ.प्रिया लखोटिया रांची। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के...
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی رکنیت سازی کی مدت میں توسیع، 28 اگست تک جمع ہوں گے فارم
رانچی، 20 اگست: (عادل رشید) مجلس علماء جھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کے اجلاس میں متفقہ طور پر رکنیت سازی کی...










