डीपीएस स्कूल की छात्रा अल्विका राज बालिका वर्ग में अपनी कक्षा की सेकंड टॉपर रहीं
सहपाठियों, शुभचिंतकों, परिजनों व रिश्तेदारों ने दी बधाई
विशेष संवाददाता
————————-
रांची। राजधानी के सेल टाउनशिप स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा एवं वसुंधरा क्रेस्ट अपार्टमेंट, रोड नंबर 10, पटेल नगर, हटिया निवासी जितेश कुमार प्रिंकल/ऋचा की सुपुत्री अल्विका राज सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा के बालिका वर्ग में सेकंड टॉपर रहीं।
अल्विका की इस शानदार सफलता पर उनके सहपाठियों, शुभचिंतकों, परिजनों व रिश्तेदारों ने बधाई दी है।
अल्विका के पिता जितेश कुमार ने बताया कि बचपन से ही उनकी सुपुत्री पढ़ाई में अव्वल रही है। कुशाग्र बुद्धि अल्विका की प्रतिभा निखारने में डीपीएस स्कूल के शिक्षकों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही।
वहीं,अल्विका राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि स्कूल में कुशल मार्गदर्शन और घर में माता-पिता का भरपूर सहयोग बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने में सहायक साबित हुआ। लगन व परिश्रम से सफलता मिली। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बेहतर परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

You Might Also Like
राजधानी राँची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी का भव्य स्वागत राजधानी रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया
श्री मिश्रा के आवास पर विभिन्न संगठनों के द्वारा माला पहनाकर , चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया । श्री मिश्रा...
आई-हब स्टाट अप झारखंड फाउंडेशन 30 मई को आयोिजत करेगा एंत्रप्रेन्यो रयल कनेक्ट 3.0 – झारखंड का सबसे बड़ा स्टाट अप सम्मेलन
श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव करेंगे उद्घाटन; राराष्ट्रीय fनवेशक, प्रमुख संस्थापक एवं झारखंड सरकार होंगे एक मंच पर एकfत्रत...
लाइफ लाइन मेडिसिन हॉल में वर्षों से दे रहे हैं विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवा डॉ. एम.डी. हसनैन
कोरोना काल में मानवता की मिसाल बने डॉ. एम.डी. हसनैन और कम्पाउंडर मुख्तार खान ‘लालू’ रांची। राजधानी रांची के नाज़िर...
मक्का में फंसे झारखंड के आज़मीने हज की अपील पर अल्पसंख्यक आयोग का त्वरित एक्शन
विदेश मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की मांग रांची: हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में फंसे...








