HomeRanchi Newsमुख्यमंत्री महोदय, फिल्म “द केरल स्टोरी, मुस्लमानों के खिलाफ नफरत पैदा करती है, इसलिए इस पर प्रतिबंधित लगाया जाए
मुख्यमंत्री महोदय, फिल्म “द केरल स्टोरी, मुस्लमानों के खिलाफ नफरत पैदा करती है, इसलिए इस पर प्रतिबंधित लगाया जाए
रांची:मुख्यमंत्री महोदय अंजुमन इस्लामिया लीगल सेल आप से मांग करती है और आग्रह है कि फिल्म द केरल स्टोरी” को झारखण्ड राज्य में प्रतिबंधित कर देनी चाहिए। यह फिल्म भाजपा के प्राथैगन्डा को बढ़ावा देती है. साथ ही साथ सामाजिक ताने-बाने को भी तहस-नहस कर रही है। यह फिल्म झूठ से भरा हुआ हैं, और मुस्लिम समुदाय को खराब तरीके से चित्रित किया गया है। विशेष रूप से यह फिल्म मुस्लिम युवाओं को बदनाम करती है। इस फिल्म के जरिये बताया गया है कि मुस्लमान युवक एक प्लान के तहत लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाते हैं: उनका धर्म परिवर्तन करवाते हैं और उन्हें आतंकी संगठनों से जोड़ते हैं।
फिल्म के जरिये भाजपा का सेट ऐजेन्डा लव-जिहाद, धर्म परिवर्तन और मुस्लिम आतंकवाद का खुल कर प्रदर्शित किया गया है। यह फिल्म लोगों को मुस्लमानों के खिलाफ नफरत पैदा करती है, जिसका असर मुस्लमानों के जीवन और आजीविका को खतरे में डाल रही है। लोग फिल्म की भ्रामक घटना को ही सच मान रहे हैं। और मुस्लमानों के प्रति नफरत बढ़ा रहे हैं। कहीं न कहीं यह फिल्म राज्य और देश में शांति और अखण्डता को भंग करती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री महोदय
से निवेदन है कि नफरत को बढ़ावा देने वाली फिल्म “द केरल स्टोरी” पर यथाशीघ्र प्रतिबंध लगाने की कृपा की जाए। इस कार्य हेतु राज्य के शांतिप्रिय जनता आपकी आभारी रहेगी।
(शाहिद अखतर )
Convener, Legal Cell अंजुमन इस्लामिया रांची। Mob. No.-9835329771
(डॉ० तारिक हुसैन) महासचिव
अंजुमन इस्लामिया रांची। Mob. No.- 9123257988

You Might Also Like
मंजूर अंसारी, सईद अंसारी इरबा के बड़े बहनोई हाजी याकूब अंसारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रांची। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी मंजूर अहमद अंसारी, सईद अहमद अंसारी, अनवार अहमद अंसारी इरबा रांची के बड़े बहनोई हाजी...
स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई यूनिट में लगी आग, मोहल्ले वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
मंगलवार देर रात हुई घटना, लाखों के नुकसान की आशंका गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह फुटबॉल मैदान...
लड़कियों की शिक्षा समाज के निर्माण की बुनियाद है: मौलाना निजामुद्दीन नदवी
कुल्लियातुल बनात परहेपाट में सफल छात्राओं के सम्मान समारोह, मैट्रिक में उत्कृष्ट सफलता पर छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया...
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...









