Jharkhand News

थर्ड फ्रंट करेगा इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का समर्थन

Share the post

वरीय संवाददाता

रांची/सिल्ली। राजनीतिक संगठन ‘तीसरा मोर्चा (स्वतंत्र)’ इस बार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समर्थन देगा।
इस संबंध में थर्ड फ्रंट के अध्यक्ष डॉ.अमित कुमार के नेतृत्व में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
डॉ.कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों (कांग्रेस,राजद, झामुमो व अन्य) की नीतियां जनहित में है। वहीं,भाजपा सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार से कराह रही है। महंगाई, बेरोजगारी दूर करने, नये रोजगार सृजन सहित युवाओं, महिलाओं व किसानों के हित में कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का सामूहिक प्रयास सराहनीय है।
डॉ.कुमार ने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को थर्ड फ्रंट अपना भरपूर समर्थन देगा। खासकर सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता से सुश्री सहाय को समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई है।
बैठक में तीसरा मोर्चा (स्वतंत्र) के केंद्रीय महासचिव जगबंधु महतो, कोषाध्यक्ष हबलू मुंडा, केंद्रीय उपाध्यक्ष अजीत पुराण, संवत सिंह मुंडा, अर्जुन महतो, कार्यकर्ता मृत्युंजय प्रसाद, नकुल सेठ, दुर्गा साव, जगतपाल महतो, पूर्ण चंद्र महतो, अमूल्य हजाम, रूपेश मांझी, कार्तिक मुंडा, मेघनाथ सिंह मुंडा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी कांग्रेस नेता राजेश सिन्हा ने दी।

Leave a Response