Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

आज, मदरसा अनवारूल उलूम कासमिया रांची का जलसा ए दस्तारबंदी

रांची: राजधानी रांची के मशहूर व मकबूल मदरसा मदरसा अनवारूल उलूम कासमिया नूर नगर निजाम नगर हिंदपीढ़ी रांची का चौथा जलसा ए दस्तारबंदी 4 अक्टूबर दिन बुधवार बाद नमाज़ मगरिब होने जा रहा है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मदरसा के प्रिंसिपल हाफिज साद अहमद और सीनियर शिक्षक हजरत मौलाना शौकत नुमानी ने प्रेस को बताया कि जलसा ए दस्तारबंदी की तैयारी पूरी कर ली गई है। बारिश को देखते हुए अब यह जलसा मस्जिद में होना तय हुआ है। जलसे की अध्यक्षता इमारत शरिया रांची के क़ाज़ी ए शरीयत हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अनवर कासमी करेंगे और संचालन हजरत मौलाना मुफ्ती अबू दाऊद करेंगे। जलसे में बतौर मुख्य अतिथि हजरत मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास शिक्षक अदब दारुल उलूम देवबंद होंगे। वक्ता में मुफ्ती वशी अहमद क़ाज़ी इमारत ए शरिया पटना होंगे। साथ ही हजरत मौलाना डॉक्टर तल्हा नदवी खतीब मक्का मस्जिद, हजरत मौलाना जावेद अख्तर नदवी इमाम बड़ी मस्जिद होंगे। जब के शायर इस्लाम जमशेद जोहर और हाजी हाफिज अबुल कलाम इमाम छोटी मस्जिद होंगे। हाफिज साद और मौलाना शौकत ने बताया के मदरसा अनवारूल उलूम कासमिया का यह चौथा जलसा ए दस्तारबंदी होगा। जिसमें 21 हुफ्फाज कराम को हाफिज की डिग्री दी जाएगी, उनके सारों पर दस्तार फजीलत बांधी जाएगी। यह जलसा आज बाद नमाज ईशा शुरू होगी। आप तमाम हजरात से शिरकत की अपील है। जलसे की सरपरस्ती हाजी शौकत करेंगे। जलसे की शुरुआत झारखंड के मकबूल कारी ए कुरान कारी सुहेब अहमद के तिलावत कुरान से होगा।
इन्हें दी जाएगी हाफिज की उपाधि
हाफिज अशरफ बिहार, हाफिज सलमान रांची, हाफिज रहमत बिहार, हाफिज मेराज रांची, हाफिज फैज रांची, हाफिज अब्दुलल्ला बिहार, हाफिज गुफरान रांची, हाफिज ताहिर रांची, हाफिज साजिद हजारीबाग, हाफिज काशिफ़ रांची, हाफिज मोहम्मद रांची, हाफिज फुरकान बिहार, हाफिज तनवीर रांची, हाफिज मोहम्मद तलहा रांची, हाफिज मोहम्मद यासीन रांची, हाफिज फ़ैज़ अली रांची, हाफिज अर्श रांची, हाफिज सनाउल्लाह बोकारो, हाफिज मो जावेद हजारीबाग, हाफिज मो वसी बिहार, हाफिज मो साद बिहार शामिल हैं।

Leave a Response