मुहर्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर सभी का आभार
रांची: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के चेयरमैन व झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य व मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम खतीब हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिजवी, अंजुमन ए जाफरिया व समस्त शिया समुदाय ने मुहर्रम वर्ष 2023 के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिंहा, एस एस पी किशोर कौशल, लोअर बाजार थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, डेली मार्केट थाना प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। मौलाना तहजीब ने कहा कि हम सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अकील उर रहमान, मो इस्लाम, मो आफताब, मो सईद और समस्त सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के पदाधिकारीगण, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के डॉक्टर असलम परवेज, नेहाल अहमद उनकी टीम, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मुख्तार, डॉक्टर तारिक उनकी टीम, कर्बला चौक दुकानदार समिति के अध्यक्ष हाजी माशूक उनकी टीम, अंसारी पंचायत, जमीयतुल इराकीन सैफुल हक उनकी टीम, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, सागर कुमार, उनकी टीम समेत समस्त रांची वालों का आभार और शुक्रिया अदा करते हैं। आप सबने मातमी जुलूस का अपना सहयोग दिया। साथ ही पुलिस पदाधिकारीगण, बिजली विभाग, पानी विभाग, नगर निगम, सहित समस्त विभाग के पदाधिकारीगण, विशेष रूप से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया और हमारे जुलूस में शामिल तमाम लोगों के साथ साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोगों का भी आभार व्यक्त करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया।

You Might Also Like
शादी के बंधन में बंधे मोहम्मद साद
oplus_3145728 रांची: (आदिल रशीद) आज के फैशन के दौर में जहां हर कोई फैशन और दिखावा के पीछे भागता नजर...
अभिनंदन ट्रस्ट की शिक्षा सहायता एवं रोजगार योजना पर चेयरमैन का संबोधन
oplus_3145728 रांची: अभिनंदन ट्रस्ट के हर प्रयास के पीछे केवल एक उद्देश्य होता है कि समाज के लोगों की किस...
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
रांची, 8 जून। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के पुनर्गठन के दौरान शहर के युवा एवं सक्रिय समाजसेवी हैदर गद्दी को...
निःशुल्क झारखंड राज्यस्तरीय एक दिवसीय पिकनिक/भ्रमण कार्यक्रम आयोजित
झारखंड के रक्त विकार रोग/गंभीर असाध्य रोगथैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया के स्थिर पीड़ितों/परिजनों एवं रक्तवीर संग पहली बार निःशुल्क झारखंड...








