चान्हो पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं


अपने क्षेत्र में अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे: आदिल अजीम
चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का आज जिला परिषद आदिल अजीम ने दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़ी कई समस्याओं से अवगत कराया।
दौरे के क्रम में ग्रामीणों ने पतरातू पंचायत भवन के मरम्मत कार्य में अनियमितता की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद जिला परिषद आदिल अजीम ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य में कई त्रुटियां पाई गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी जिला अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर को दी गई। इसके बाद संबंधित ठेकेदार को तत्काल कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया और जांच पूरी होने तक मरम्मत कार्य स्थगित रखने को कहा गया।

हालांकि, ग्रामीणों द्वारा पुनः शिकायत की गई कि ठेकेदार अपनी कमियों को छिपाने के लिए जांच से पहले ही निर्माण कार्य करवा रहा है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए ठेकेदार के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
बताया गया कि पंचायत भवन मरम्मत कार्य की लागत 24 लाख 92 हजार 100 रुपये है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में मुखिया निधि से भी पंचायत भवन की मरम्मत कराई गई थी। ऐसे में सरकारी राशि का दुरुपयोग न हो तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की सभी समस्याओं को हल करने की बात जिला परिषद आदिल अजीम ने किया। आदिल अजीम ने इस से संबंधित ठेकेदार, इंजिनियर आदि को गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया। जिला परिषद आदिल अजीम ने कहा कि हम किसी भी हाल में अपने क्षेत्र में अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे।








